रायपुर। ट्रांसफर – पोस्टिंग घोटाले में शामिल चार में से तीन ज्वाइन डायरेक्टरों को शिक्षा विभाग ने बहाल कर दिया है। चौथे को जल्द बहाल करने की सूचना है। चुनाव के पहले ट्रांसफर के संशोधित आदेश जारी करके इन चारों अधिकारियों ने सौ करोड़ रुपए ज्यादा की उगाही शिक्षकों से की थी। घोटाला फूटने के बाद इसमें शामिल लगभग दर्जनभर अधिकारियों और उनके करीबी बाबुओं को सस्पेंड कर दिया गया था।
शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के चार ज्वाइंट डायरेक्टरों समेत 9 कर्मचारियों को सस्पेंड किया था। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश हुए थे। मगर सरकार बदलने के दौरान जब महाधिवक्ता सतीशचंद वर्मा से इस्तीफा दे दिया था, तब हाई कोर्ट में सरकार का पक्ष ठीक से रखा नहीं गया। इस वजह से कोर्ट से चारों ज्वाइंट डायरेक्टरों का निलंबन समाप्त हो गया। हाईकोर्ट ने भी कुछ दिन की पेशी देने के बजाए बहाल करने के आदेश दे दिए। हाईकोर्ट के इसी आदेश को अब आधार बनाकर तीन ज्वाइन डायरेक्टरों को बहाल कर दिया गया है। इनमें के. कुमार, जीएस मरकाम और एसके प्रसाद शामिल हैं। पोस्टिंग घोटाले के दौरान के कुमार रायपुर, जी एस मरकाम दुर्ग और एस के प्रसाद बिलासपुर संभाग के जेडी थे। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग की जांच में 2713 शिक्षकों के ट्रांसफर में संशोधित आदेश जारी करके करोड़ों रुपए की उगाही किए जाने की पुष्टि हुई थी। शिक्षकों का पहले प्रमोशन किया गया और फिर जानबूझकर आसपास के स्कूल खाली होते हुए भी दूर दराज के स्कूलों में पोस्टिंग दे गई थी। इसके बाद अधिकारियों और उनके चहेते बाबुओं ने उगाही का खेल शुरू कर कर दिया था। जिला मुख्यालयों के आस पास के स्कूलों के खाली पदों पर पोस्टिंग देने के लिए बोली लगाना लगना शुरू हो गया। जेडी आफिस में पदस्थ विवादित बाबुओं ने शिक्षकों को फोन लगा लगाकर सौदा किया। सौदा पटने के बाद पुराने आदेश निरस्त कर संशोधित आदेश जारी किए गए। एक – एक संशोधित आदेश जारी करने के लिए ढाई से तीन लाख रुपए लिए गए। संभाग आयुक्तों ने जांच में बिंदुवार बताया था कि जेडी आफिस ने ट्रांसफर में कैसे बड़े पैमाने पर लेनदेन किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
