छत्तीसगढ राज्य स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियागिता और सम्मान समारोह
बिलासपुर। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से छत्तीसगढ राज्य स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियागिता एवं सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 5 फरवरी अंतिम तिथि है। प्रतियोगी ई-मेल के माध्यम से भी अपना पंजीयन कर सकते है। cgphotocontest2024@gmail.com
फोटो भेजने की अंतिम तिथि – 05 फरवरी 2024। प्रतियोगिता चार श्रेणी में आयोजित की जा रही है। 1.छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल (छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के आकर्षक फोटोग्रॉफ्स) 2. छत्तीसगढ़ की संस्कृति (छत्तीसगढ़ की संस्कृति, मेले, मड़ई, परम्परा, वेशभूषा, नृत्य, संगीत इत्यादि) 3. छत्तीसगढ़ का वन्य जीवन (छत्तीसगढ़ के वन्य जीव अभ्यारण्य के पशु/पक्षियों के फोटोग्रॉफ्स) 4. एब्सट्रेक्ट फोटोग्राफी (अमूर्त फोटोग्रॉफ्स जिसमें आपकी कला प्रदर्शित होती हो) है। प्रतियोगिता में सभी श्रेणियों के केवल वही फोटोग्राफ शामिल किए जाएंगे जो छत्तीसगढ राज्य या छत्तीसगढ़ के किसी वन्यजीव अभ्यारण्य में खींचे गए हो।
00 प्रतियोगिता के नियम
प्रतियोगिता में 5 MB से अधिक JPEG साइज के फोटोग्राफ ही मान्य होंगे। डी.एस.एल.आर. व सेमी डी.एस.एल.आर. से खीचें गये फोटोग्राफ को ही प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा। प्रत्येक प्रतिभागी स्वयं से खीचें गये अधिकतम तीन फोटोग्राफ ही प्रतियोगिता में ई-मेल के द्वारा भेज सकते हैं एवं यह प्रतियोगिता पूर्ण रूप से निःशुल्क है। जनवरी 2023 से जनवरी 2024 के मध्य खींचे गये फोटोग्राफ्स ही स्पर्धा में मान्य किये जायेंगे। फोटोग्राफ्स पर लोगो, वाटर मार्क या पहचान चिन्ह का उपयोग न करें, पिंजरो व चिड़ियाघर से लिए गए फोटोग्राफ्स शामिल नहीं किए जाएंगे। निर्णायकों द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम व मान्य होगा तथा इस निर्णय को किसी भी तरह से चुनौती नहीं दी जा सकेगी। विशेष नोट- प्रतियोगिता में सम्मिलित की गई तस्वीरों का उपयोग उचित श्रेय के साथ किया जायेगा।प्रतियोगिता के विजेताओं को समारोह में अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र तथा नगद पुरस्कार दिये जायेंगे।
*प्रथम पुरस्कार ₹ 7000*
(रु सात हजार नगद)
*द्वितीय पुरस्कार ₹ 5000*
(रु पाँच हजार नगद)
*तृतीय पुरस्कार ₹ 3000*
(रु तीन हजार नगद)
* सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे।
* आयोजन आगामी माह फरवरी 2024 में किया जायेगा, जिसकी पूर्व सूचना आपको प्रदान की जायेगी।
* अधिक जानकारी हेतु सम्पर्क करें: 9200340414, 98930000958
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
