छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, 45 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, किनारे लगाए गए सट्टा एप से जुड़े अधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर सूची में IG और जिले में पदस्थ 45 आईपीएस के नाम है। रायपुर, जशपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, जांजगीर, सरगुजा सहित कई जिलों के एसपी को बदल दिया है। बिलासपुर रेंज के IG और जिले के SP दोनो को बदल दिया गया है। सट्टा एप से जुड़े पुलिस अधिकारियों को किनारे लगा दिया गया है।देर रात जारी किए गए आदेश में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग रेंज के आईजी भी बदले गए हैं। जबकि तीस जिलों की कप्तानी भी बदल दी गई है। प्रतिनियुक्ति से लौटे अमरेश कुमार को रायपुर का नया आईजी बनाया गया है। रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल को भी हटा दिया गया है। इनका नाम महादेव सट्टा एप से जुड़ा हुआ है। जारी सूची के अनुसार सूरज सिंह परिहार को एसपी कोरिया, सिद्धार्थ तिवारी को एसपी कोरबा, त्रिलोक बंसल को एसपी खैरागढ़ छुईखदान गंडई, जितेंद्र यादव को एसपी बीजापुर,आंजनेय वैष्णव को एसपी धमतरी, विवेक शुक्ला को एसपी जांजगीर-चांपा, शशिमोहन सिंह को एसपी जशपुर, विजय अग्रवाल को एसपी सरगुजा, रामकृष्ण साहू को एसपी बेमेतरा, सदानंद कुमार को एसपी बलौदा बाजार, का बनाया गया है। इसी तरह इंदिरा कल्याण एलिसेला को एसपी कांकेर, अजात शत्रु बहादुर सिंह को एसपी एटीएस, अंकिता शर्मा को एसपी सक्ती, पुष्कर शर्मा को एसपी सारंगढ बिलाईगढ, गिरजा शंकर जायसवाल को एसपी मुंगेली और एम. अहिरे को एसपी सूरजपुर, आशुतोष सिंह को एसपी महासमुंद, जितेंद्र शुक्ला को एसपी दुर्ग,दिव्यांग पटेल को एसपी रायगढ़, शलभ सिन्हा एसपी जगदलपुर, चंद्रमोहन सिंह को एसपी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, भावना गुप्ता को एसपी गौरेला पेंड्रा मरवाही पदस्थ किया गया है।

00 इन रेंज के आईजी बदले

अमरेश मिश्रा को रायपुर रेंज का आईजी बनाया गया है। इसी के साथ संजीव शुक्ला को बिलासपुर रेंज, रामगोपाल गर्ग को दुर्ग रेंज का और दीपक झा को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है। दूसरी तरफ विष्णु देव सरकार ने अजय यादव, बी एन मीणा, दीपांशु काबरा, आनंद छाबड़ा, और बी एस ध्रुव को पीएचक्यू में पदस्थ किया है जबकि शेख आरिफ को आईजी (उत्तर क्षेत्र) छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पद पर पदस्थ किया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *