अमर ने गिनाई सौ दिन की उपलब्धि, अवैध प्लाटिंग के सवाल पर भड़के, कहा- राजनैतिक संरक्षण में नही हो रहा है अपराध

बिलासपुर। पूर्वमंत्री और शहर विधायक अमर अग्रवाल ने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार के समय राजनैतिक संरक्षण में अपराध होते थे। सरेआम चाकूबाजी होती थी और आरोपी गिरफ्तार नहीं होते थे। अभी अपराध नियंत्रण में है और जो अपराध हो रहे हैं उसके आरोपी पकड़े जा रहे हैं। राजनीतिक संरक्षण में होने वाले अपराध अब पूरी तरह खत्म हो गई है। जो अपराध हो रहे है उन्हे राजनैतिक संरक्षण नही मिल रहा है।
प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार के सौ दिन पूरे पर होने पर उपलब्धियां गिनाई और कहा कि यह देश में पहली राज्य सरकार है जो सौ दिन पूरे होने पर अपने काम का लेखा जोखा जनता के समक्ष पेश की है। हमने चुनाव के पहले जो वादा किया था और मोदी की गारंटी दी थी सभी बड़े बड़े वायदे साय सरकार ने पूरे कर दिए है। हमारी सरकार ने पहली केबिनेट बैठक में ही प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का वादा पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वय यहां की चुनावी सभा में जनता से आव्हान किया था कि भाजपा को वोट देकर डबल इंजन की सरकार बनाएं तो हम गरीबों को आवास बनाकर देंगे। केबिनेट की पहली बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवार को आवास देने के लिए 12 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव पारित किया। अब आवास बनाने का काम शुरू हो चुका है। सरकार बनने के 12 दिन बाद ही 25 दिसंबर को प्रदेश के किसानों को दो साल का रुका हुआ धान का बोनस उनके खाते में जमा करवा दिया। इसी तरह तेंदू पत्ता का रेट जो 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा था उसे 5500 रुपए किया। विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपए हर माह देने का वादा किया था उसे भी पूरा कर दिया है। प्रदेश की 70 लाख महिलाओ को इसका लाभ मिलने लगा है। चुनाव में भाजपा ने 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ समर्थन मूल्य में खरीदने और प्रति क्विंटल 31 सौ रुपए देने का दादा किया था इस वादे को भी पूरा कर दिया है। अब किसानों को किश्तों में नही बल्कि एक मुश्त राशि का भुगतान किया गया है। इससे 25 लाख किसानों सीधा फायदा हुआ है। भाजपा ने PSC घोटाले की जांच CBI से करने का निर्णय ले चुका है और आगे परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी हो इसके लिए एक आयोग का भी गठन किया गया है। हमने रामलला दर्शन का वादा किया था उसे भी साय सरकार पूरा कर रही है। श्री अग्रवाल ने कहा की राज्य की साय सरकार ने जनता को किए वादों में से सभी बड़े वादों को पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ की जनता उत्साहित है और एक बार फिर मोदी की सरकार बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। भाजपा के सारे 11 उम्मीदवार जनता के बीच जा रहे है। जनता मोदी का नाम, केंद्र सरकार की योजनाओं और साय सरकार के सौ दिन के काम को देख एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कांग्रेस अपना जमीन और जनाधार खो चुकी है, अपना प्रत्याशी तक तय नहीं कर पा रही। जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष में रहते हुए आप सरकारी जमीन की अफरा तफरी और अवैध प्लाटिंग का मुद्दा जोर शोर से उठाते थे। भाजपा सरकार बनते ही पहले की तुलना ज्यादा अवैध प्लाटिंग हो रहा है ? सवाल सुनते ही श्री अग्रवाल भड़क गए और कहा की कहीं भी अवैध प्लाटिंग नहीं हो रही है। शहर के आसपास 78 अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई हुई है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *