‘साइनिंग इंडिया’ जैसा साबित होगा भाजपा का 400 प्लस का नारा, चुनाव जीतने के लिए सारी सीमाएं लांघ रहे है मोदी

बिलासपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का कहना है कि भाजपा का जो 400 प्लस का नारा है वह साइनिंग इंडिया जैसा साबित होगा। जिस तरह से लाल कृष्ण आडवाणी ने ‘साइनिंग इंडिया’ का नारा दिया था और भाजपा साफ हो गई थी ठीक उसी तरह 400 प्लस का नारा भी ध्वस्त हो जाएगा। भाजपा के नेता डरे हुए है और किसी भी कीमत पर चुनाव जीतना चाहते है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री पायलट ने कहा कि भाजपा के नेता लोकसभा चुनाव में चार सौ से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है और दूसरी ओर कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओ को भाजपा में शामिल होने या कांग्रेस के खिलाफ षणयंत्र करने के लिए दबाव बना रहे है। इससे स्पष्ट हो रहा है भाजपा के नेता डरे हुए है और किसी भी कीमत पर चुनाव जीतना चाहते है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ठीक चुनाव के पहले गिरफ्तार किया जाना अलोकतांत्रिक है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से इंडिया गठबंधन और भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के बैंक अकाउंट को सीज कर रही है ताकि उनके पास चुनाव लडने के लिए संसाधन की कमी हो जाए। आजादी के बाद आजतक ऐसा कभी नहीं हुआ की किसी राजनैतिक पार्टी के खाते को सीज किया गया हो। देश की जनता यह सब देख रही है। भाजपा की चार सौ पार का नारा ‘इंडिया शाइनिंग’ नारे की तरह असफल होगी। करप्शन के नाम पर विपक्ष को ईडी भेजकर डराया धमकाया जा रहा है, अपराध दर्ज किए जा रहे हैं, जनता इस तानाशाही को देख भी रही है और समझ भी रही है। लोकसभा का चुनाव परिणाम भाजपा के लिए चौकाने वाला साबित होगा। पायलट ने कहा कि भाजपा अपने दस साल का हिसाब नहीं दे रही है। एमएसपी और किसानों के मुद्दों पर कोई बात नहीं कर रही है। लेकिन विपक्ष के नेताओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा। भाजपा को यदि कोई चुनौती दे सकता है तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस है। इसलिए कांग्रेस नेताओं को केन्द्र की भाजपा सरकार बार बार निशाना बना रही है। बावजूद इसके हम छत्तीसगढ़ में चौकाने वाला परिणाम देंगे। चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। कुछ औपचारिकताएं रह गयी है। पूरी होने पर प्रत्याशियों के नाम का एलान शीघ्र कर दिया जाएगा। सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा अपने दस साल का हिसाब दे नहीं रही है। एमएसपी और किसानों के मुद्दों का जवाब नहीं दे रही है। विपक्ष को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा।भाजपा को यदि कोई चुनौती दे सकता है तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस है। इसलिए कांग्रेस नेताओं को केन्द्र की भाजपा सरकार बार बार निशाना बना रही है। बावजूद इसके हम छत्तीसगढ़ में चौकाने वाला परिणाम देंगे। चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। कुछ औपचारिकताएं रह गयी है। पूरी होने पर प्रत्याशियों के नाम का एलान शीघ्र कर दिया जाएगा। पायलट ने कहा कि मोदी जी सत्ता में बने रहने के लिए सारी सीमाएं पार कर रहे हैं। ईडी का छापा मरवा रहे हैं। मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रहे हैं। ईडी ने अब तक की कार्रवाई में 95 प्रतिशत विपक्ष के नेताओं पर छापा मारा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिकट काटे जाने की मांग पर श्री पायलट ने कहा चुनाव में तरह की बातें होती रहती है। भूपेश बघेल भारी मतों से चुनाव जीत रहे है।  टिकट खरीदने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आरोप लगाना सामान्य बात है। हम जनता का भरोसा जितने के लिए चुनाव लड़ रहे है और छत्तीसगढ़ में जो 6 प्रत्याशी घोषित किए है वो बेस्ट है और जो 5 प्रत्याशी और उतारने वाले है वह भी विनिंग कैंडिडेट है। एक सवाल के जवाब में श्री पायलट ने कहा कि वोट प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो विपक्षी गठबंधन का वोट प्रतिशत भाजपा से ज्यादा है। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन से लोकतंत्र को मजबूती मिली है। हमने देशहित में गठबंधन किया है। हां दो एक पार्टियां हमारे साथ नहीं है। लेकिन हमें पता है कि देश की दो तिहाई जनता ने गैर भाजपा दलों को वोट किया है। मतलब दो तिहाई जनता ने मोदी और भाजपा को नकारा है। इलेक्टोरल बांड के सवाल प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए इलेक्टोरल बांड को असंवैधानिक घोषित किया है। कोर्ट ने बांड के आड़ में भ्रष्टाचार करने वाली केन्द्र सरकार की मुहीम को बन्द किया है। अब सच्चाई सामने आ रही है। जांच का विषय है कि जो कंपनियां घाटे में चल रही थी, उन्होने करोड़ों, खरबों का चंदा कहां से दिया। बाण्ड में कही भीं अडानी अंबानी का नाम नहीं आया है ? इस पर पायलट ने कहा कि अभी परतें खुलनी बाकी है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *