बिलासपुर। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कांग्रेस नेता के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता ने बिजली के खंभों में कटआउट- पोस्टर लगाए थे। यह FIR निगम प्रशासन ने कराया है।
आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ एफआईआर की गई है। सड़क के डिवाइडर में लगे पोल में उक्त नेता द्वारा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत अन्य नेताओं की तस्वीरों के साथ कटआउट पोस्टर लगवाया गया था, जिसे निगम द्वारा हटाया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नगर निगम ने तोरवा थाने में कांग्रेस प्रदेश महसचिव महेंद्र गंगोत्री के विरूद्ध आवेदन पर छ.ग.संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणApril 7, 2026तिरुपति के श्री महन्त जी ने शिवरीनारायण भगवान का किया दर्शन पूजन, भगवान लक्ष्मेश्वर महादेव की भी आराधना की
बिलासपुरApril 6, 20264 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार, वाकी टाकी और मोबाइल भी जप्त
बिलासपुरApril 6, 2026IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, कार में घूम – घूमकर लगवा रहे थे हार जीत का दांव
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
