बिलासपुर। ब्लैक स्पॉट सेदरी थाना कोनी में 22 3.2024 की सुबह में हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत के बाद सड़क निर्माण एजेंसी NHAI के प्रबंधक तकनीकी राजेश्वर सूर्यवंशी, इंजीनियर गौरव शुक्ला, इंजीनियर विमल शर्मा, अदानी ग्रुप के प्रोजेक्ट मैनेजर सुकांता बसक, पीडब्ल्यूडी के अनुविभागीय अधिकारी संतोष भगत, इंजीनियर लक्ष्मीकांत कश्यप तथा यातायात प्रभारी एडिशनल एस०पी० नीरज चंद्राकर, (यातायात) डी०एस०पी० संजय साहू, सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे को अपने कार्यालय तलब किया। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने जिले के सभी “ब्लैक स्पॉट” की फाइल का सूक्ष्म अवलोकन किया, साथ साथ ब्लैक स्पॉट सेदरी चौक की त्रुटि पूर्ण एवं खतरनाक स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, सड़क निर्माण एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई और इस स्थान पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने तत्काल कारगर उपाय करने के निर्देश दिए है। यह स्थान पूर्व से ही ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्नांकित किया गया था। लेकिन निर्माण एजेंसी ने उसे दूर करने का कभी प्रयास नहीं किया। आपको बता दे सेंदरी मोड़ के पास कल सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई थी, जबकि छात्र घायल हो गया। जिसका उपचार किया जा रहा है। इंजीनियरिंग कालेज छात्रा की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि यह एक अपूरणी क्षति है। हम सब का दायित्व है कि भविष्य में ऐसी दुर्घटना ना हो साथ हो। श्री सिंह ने यह भी कहा कि इस प्रकरण की बारीकी से हर पहलू पर जांच की जाएगी तथा यदि जांच में किसी एजेंसी को दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे हृदय विदारक घटना के लिए किसी को बक्शा नहीं जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने संबंधितों को आज ही मौके पर पहुंचकर सड़क दुर्घटना को रोकने वैकल्पिक व्यवस्था करने की हिदायत दी है।गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले की कमान संभालते ही शहर के सभी ब्लैक स्पॉट अवलोकन किया था। संबंधित स्थल पर मार्ग निर्माण में गंभीर तकनीकी त्रुटि नजर आने पर पुलिस अधीक्षक ने निर्माण एजेंसी को सुधार एवं सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए थे एवं पत्राचार किया गया था।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
