रायपुर। शराब घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा को 5 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। अब उन्हे 29 अप्रैल को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पांच दिन तक ED उनसे पूछताछ करेगी। इसके पहले उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर अपने आपको निर्दोष बताया है।
अनिल टुटेजा और उसके पुत्र यश टुटेजा को ED ने 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। जब दोनो ईओडब्ल्यू ऑफिस से बयान देकर निकल रहे थे। बाद में यश टुटेजा को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद ED ने रिमांड के लिए 21 अप्रैल को रायपुर कोर्ट में ही पेश किया। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पूर्व आईएएस को एक दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।
इसके बाद 22 अप्रैल को फिर से ईडी रिमांड को लेकर अनिल टुटेजा को कोर्ट में पेश करने वाली थी। लेकिन जेल प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल नहीं होने का हवाला देते हुए कोर्ट लाने में असमर्थता जताई थी। जिसके बाद कोर्ट की सुनवाई में पूर्व आईएएस वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जेल से ही पेश हुए। चूंकि पीएमएलए कोर्ट के स्पेशल जज छुट्टी पर थे। इसके कारण डिस्ट्रिक जज ने उनकी न्यायिक रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ा दी थी। ED रिमांड को लेकर आज 24 अप्रैल को पेश किया। दोनो पक्ष की दलील सुनने के बाद अनिल टुटेजा को पांच दिन के लिए रिमांड पर ED को सौंप दिया है। बताया जा रहा है की ED ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे अस्वीकार कर दिया। अब पांच दिन की पूछताछ के बाद उन्हें फिर से स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इस बीच रिटायर IAS अनिल टुटेजा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। अपने पत्र में खुद को निर्दोष बताते हुए खुद पर लगाये ED के आरोपों को निराधार बताया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि ईडी ने उन्हें शराब घोटाले का मास्टर माइंड कहा है। ईडी ने उन्हें अपना पक्ष रखे बिना ही घोटाले का मास्टर माइंड बता दिया है, जो न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। छह पन्ने के पत्र में अनिल टुटेजा ने आबकारी विभाग से जुड़े पहलू, अपनी जिम्मेदारी और अन्य अधिकारियों के संदर्भ में भी पूरी बातें लिखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पेंशन स्वीकृति तथा जीपीएफ भुगतान करने के निर्देश अधिकारियों को शीघ्र देने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
