रायपुर। प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। अपने इस्तीफे में रामविलास साहू ने कांग्रेस की नीतियों का खुलकर आलोचना की है।
रामविलास साहू के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया है कि प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों और किसानों की उपेक्षा की गई है। इस वजह से उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ा है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है।
रामविलास साहू ने प्रदेश अध्यक्ष से कहा है कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना जिस मूल्यों के आधार पर हुई हैं, आज कांग्रेस पार्टी उससे पुरी तरीके से भटक चुकी हैं। जिसका सबसे बड़ा प्रमाण हैं इस देश के बहु संख्यक हिन्दुओं की भावनाओं को कुचलकर हम सब के आराध्य भगवान राम जी की जन्म स्थलीय अयोध्या में उसके मूर्ति के स्थापना के आमंत्रण को ठुकरा दिया। देश की एकता को तार तार करने वोले कश्मीर में लगाए गए धारा 370 के खत्म होने का विरोध करना, अल्पसंख्यक को खुश करने के लिए बहुसंख्यक हिन्दुओं को अपमानित करना उसके अलावा वोटों की राजनीति के लिए किसानों के हितों की बात करना पर जमीनी धरातल पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक किसानों एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों की उपेक्षा किया जाता है। इन सारी बातों के कारण मैंने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
