जांजगीर चांपा। मुलमुला थाना क्षेत्र के आरसमेटा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी है, बाइक में 4 लोग सवार थे। जिसमे पिता पुत्र और पौत्री की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि पत्नी को सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है।
जानकारी अनुसार कोनारगढ निवासी रामकुमार कश्यप (47) बाइक में अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42), पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप (19) और 3 साल की छोटी बच्ची नतनीन के साथ अपने गांव कोनारगढ से अपनी नतनीन के बर्थडे मानने के लिए ग्राम परसदा जा रहे थे। करीबन 12.30 बजे अरसमेटा मोड़ के पास पहुंचे ही थे की अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाइक में सवार सभी लोग सड़क के किनारे दूर दूर छिटक कर जा गिरे। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन को लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। इस घटना में पिता पुत्र और नतनीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि मृतक की पत्नी शतरूपा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के अस्पताल में भेज दिया गया है। जैसे ही घटना की जानकारी परिवार और ग्रामीणों को मिली तत्काल मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मौके पर ही ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस जवान और अधिकारियों की तैनाती की गई है। तहसीलदार और SDM मौके पर लोगो को समझाइश दी रहे है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर डेट हुए है। इस बीच पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी घटना स्थल पर पहुंच गई है। पिछले चार पांच घंटे से चक्का जाम है मगर अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। लागतार अधिकारियों के द्वारा समझाइश दी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
