बिलासपुर। आरंग पुलिस ने पिकअप से 50 लाख रुपए जप्त किए है। नोटों की गड्डियां आलू के बीच छिपकर ले जाया जा रहा है। माना जा रहा है की ये पैसा चुनावी है जो वितरण के लिए ले जाया जा रहा था।
लोकसभा चुनाव मद्देनजर आरंग पुलिस द्वारा रात्रि में महासमुंद तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आलू से भरे पिकअप में नोटों से भरी गड्डियां जप्त की है। पिकअप जिसका नंबर OD 02 CF 5591 है ढेंकानाल ओडिसा निवासी ड्राइवर प्रताप प्रधान का है। जब गाड़ी को रुकवाया गया तो उसके अंदर कार्टून में छिपा कर रखे लगभग 50 लाख रुपए मिले। पैसे से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं होने से 102 सीआरपीसी के तहत जप्त किया गया है और इनकम टैक्स विभाग को सूचित कर दिया गया है। पुलिस पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। चुनाव आयोग के निर्देश पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और एसएसटी, फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य/जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के साथ टीआई आरंग सत्येंद्र श्याम, प्रधान आरक्षक ऋषि पटेल, गिरधर प्रजापति एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
