दुर्ग। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार जोशी को सस्पेंड कर दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जोशी पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का आरोप है।
शिकायत मिलने पर कलेक्टर द्वारा इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय जांच समिति गठित की गई थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। जोशी के द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा दुर्ग को अपनी व्यक्तिगत जानकारी देकर आवेदन में संकल्प लिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वार को विजयी बनाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। जोसी का यह कार्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 5 का उल्लंघन है। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान सुरेन्द्र कुमार जोशी का मुख्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पात्रता के अनुसार दिया जाएगा। प्रबंध संचालक ने सुरेन्द्र कुमार जोशी को तत्काल अपना पदभार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के वरिष्ठ अधिकारी को सौंप कर 30 अप्रैल को भारमुक्त होने तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर में तत्काल अपनी उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
