धमतरी। गरियाबंद के सीमांत ग्राम सेमरा के जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था। मारे गए नक्सली की पहचान वासु के रूप में हुई है। उसके पास से 312बोर देशी कट्टा, नक्सली साहित्य एवं नक्सली सामग्री सहित कई अन्य सामान बरामद किया गया है।
धमतरी जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत 11-05-24 को धमतरी, गरियाबंद के सीमांत एरिया सेमरा जंगल के पहाड़ी में प्रतिबंधित माओवादी संगठन गोबरा एलओएस की उपस्थिति की आसूचना मिली थी। सूचन पर डीआरजी. की 25-30 की संख्या में टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।सर्च अभियान के दौरान दोपहर 2ः00 बजे सेमरा के जंगल पहाड़ियों में पुलिस एवं माओवादियों के बीच में मुठभेड़ हुई। जिसमें प्रतिबंधित सशस्त्र माओवादियों द्वारा स्वचालित हथियारों से पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया। जिसके जवाब में पुलिस पार्टी डीआरजी टीम द्वारा भी पेड़ों एवं चट्टानों की आड़ लेकर आत्मसुरक्षार्थ नक्सलियों पर फायरिंग की गई। रुक-रुक कर लगभग 1 घंटे तक पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया। मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी को 01 पुरूष नक्सली का शव बरामद हुआ।मारे गए नक्सली की पहचान वासु के रूप में की गई है। उसके पास से 01 नग 315 बोर देशी कट्टा, 01 नग सैमसंग मोबाईल मॉडल गैलेक्सी AIOS, 01 नग मेमोरी कार्ड, 01 मोबाईल चार्जर केबल, 02 नग बैनर (नक्सली), नक्सल साहित्य एंव दवाईयों की पर्ची घटनास्थल से बरामद किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर नक्सलियों द्वारा छोड़े गये सभी सामग्री को जप्त किया गया है। नक्सलियों का यह कृत्य अपराध धारा सदर के पाये जाने से थाना नगरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
