रायपुर। उद्यानिकी विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले 9 ग्रामीण उद्यान अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इन सभी के दिव्यांगता प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है। यह कार्रवाई जांच के बाद की गई है।
वर् 2016 एवं 2018 में सीधी भर्ती के तहत उद्यानिकी विभाग में उद्यान अधिकारियों की भारती की गई थी। सीधी भर्ती का फायदा उठाते हुए कई लोगों ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हथिया ली। बाद में 9 लोगों की नामजद सूची प्रस्तुत करते हुए इनका शारीरिक परीक्षण करने की मांग की गई थी। शिकायत में राज्य मेडिकल बोर्ड से शारीरिक परीक्षण कराने की मांग की गई थी। शिकायत मिलने पर मामले की जांच हुई तो खुलासा हुआ कि सभी 9 लोगों ने नौकरी प्राप्त करने के लिए फर्जी प्रमाण पत्रों का उपयोग किया है। इसके आधार पर अब उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी के वरिष्ठ अधिकारी ने 2 अप्रैल 2024 को पत्र जारी कर फर्जी एवं गलत तरीके से शासकीय नौकरी कर रहे ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकार्यों को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए है।
00 इन अधिकारियों को किया गया बर्खास्त
(1) राहुल पाटले ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग गरियाबंद (2) गौतम कुमार कश्यप ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग गरियाबंद (3) श्रवण कुमार ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग बिलासपुर (4) दिनेश कुमार चन्द्रा ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग सक्ती (5) चंद्रशेखर साहू ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग सक्ती (6) अमन राठौर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग बलौदाबाजार (7) जितेन्द्र कुमार कोसले ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग जगदलपुर (8) पूजा पहारे ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग मुंगेली (9) सतीश कुमार नवरंग ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग मुंगेली।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

