बिलासपुर। शहर के मोबाइल दुकानों में चोरी हुए एक साल से ज्यादा हो रहे है लेकिन पुलिस चोरों को अभी तक नहीं पकड़ पाई है। जबकि साइबर सेल के अधिकारी दुकानों से न केवल CCTV फुटेज लेकर गई थी, चोरी हुए मंहगे मोबाइलों का IME नंबर भी ले गई थी। लेकिन सेल के सारे मास्टर माइंड इन चोरों के सामने नतमस्तक हो गए है।

छोटी-मोटी चोरी पकड़के वाहवाही बटोरने वाली पुलिस मोबाइल चोरी के मामले में फिसडफी साबित हो रही है। चोरी की जब घटना हुई थी तो पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ साइबर सेल ऐसे सक्रिय हुए थे जैसे चोरों को चोरी मोबाइल समेंत चंद दिनों में ही पकड़ लेंगे। लेकिन पीड़ित दुकान संचालक एक-एक दिन गिनते रहे और इंतजार करते रहे कि चोर अब पकड़ाएंगे की तब पकड़ाएंगे। लेकिन पुलिस वालों का मुंह देखते-देखते एक साल से ज्यादा हो गए लेकिन न तो चोर पकड़ाया और न ही चोरी की मोबाइल जब्त हो पाई है। जबकि दुकान संचालकों ने पुलिस को हर दृष्टि से सहयोग किया। CCTV फुटेज मांगे तो फुटेज उपलब्ध कराया गया, चोरी गए मोबाइल का IME नंबर मांगा तो वो भी उपलब्ध कराया गया। लेकिन इन सबके बावजूद पुलिस चोर को नही पकड़ पाई। अब दुकान संचालकों के पुलिस पर से भरोसा उठने लगा है। गौरतलब है कि पिछले साल एक ही रात में शहर के कोतवाली और सिविल लाइन क्षेत्र की चार मोबाइल दुकानों पर चोरों ने धावा बोला था। कार में सवार होकर आए चोरों ने मनोहर टाकीज के सामने राहुल मोबाइल से 45 नग वीवो, ओप्पो, एमआई और सैमसंग जैसी कंपनियों के एंड्राइड फोन की चोरी की थी। जिसकी कीमत 7 लाख रुपए से ज्यादा थी। चोरों ने इस रात शहर के तीन और मोबाइल दुकानों पर धावा बोला था जिसमे गांधी चौक स्थित अमर भगतानी की दुकान के अलावा राजीव गांधी चौक स्थित साई मोबाइल और कोनहेर गार्डन के सामने अजय मोबाइल में भी चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी। लेकिन कार में सवार होकर आए चोर इन दुकानों के अंदर घुसने में नाकाम रहे। केवल अजय मोबाइल से चोरों ने गल्ले से 20 हजार रुई पर करने में सफल हो गए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
