शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास महाराज का दो दिवसीय जिला प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज 20 मार्च को सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर के दोपहर 12:00 बजे विकासखंड बलौदा बाजार, जिला बलौदा बाजार भाटापारा के अंतर्गत स्थित ग्राम ठेलकी पहुंचकर के यहां आयोजित पांच दिवसीय मानस महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे दोपहर 2:30 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा यहां मंदिर में दर्शन पूजन के उपरांत शाम 4:00 बजे वह जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम मलदा पहुंच करके यहां कुर्मी समाज के द्वारा आयोजित सामाजिक अधिवेशन में शामिल होंगे। शाम 7:00 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा, यहां पर वह रात्रि विश्राम करेंगे इसी तरह 21 मार्च को सुबह 10:00 बजे शिवरीनारायण मठ से रवाना होकर के वह दोपहर 1:00 बजे दूधाधारी सत्संग भवन रायपुर पहुंचेंगे। यहां सत्संग भवन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात वे मुख्यालय वापस होंगे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
