बिलासपुर। जीवनदीप समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जो व्यक्ति शराब के नशे में हॉस्पिटल आएगा उसके खिलाफ FIR दर्ज किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा से चार माह में 7 हजार से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए है।
जिला अस्पताल के जीवन दीप समिति की कार्यकारिणी की बैठक जिला कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिला अस्पताल में संपन्न हुई। अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई निर्णय लिए गए। बैठक में बताया जिला अस्पताल में निःशुल्क एक्स रे एवं सोनोग्राफी सुविधा दिये जाने का गत चार माह में 7187 गरीब मरीजों को लाभ मिला है। इससे 4 लाख रूपये से ज्यादा की राशि गरीब परिवारों की बचत हुई है।
जीवन दीप समिति की आज की बैठक में विचार-विमर्श करने के बाद मरीज के परिजनों हेतु वाशरूम एवं कपड़ा सुखाने की व्यवस्था, दो नये मोटर पम्प की स्वीकृति, 10 नग नये अग्निशमन यंत्र खरीदने, पानी टंकियों को आपस में जोड़ने, आयुष्मान योजना के तहत मल्टी स्कैनर प्रिंन्टर एवं यूपीएस की खरीदी, एनक्यूएएस, मुस्कान और लक्ष्य सर्टिफिकेशन के लिए गेप को पूरा करने को पूरा करना, नगर निगम द्वारा स्थापित आरओ प्लाण्ट की मरम्मत, सोनोग्राफी कक्ष के लिए कामर्शियल बैटरी खरीदी, सीसीटीव्ही कैमरा, पार्किंग शेड क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना हेतु भूमि आंवटन सहित अस्पताल में सुविधाओं को उन्नत करने के लिए कई निर्णय लिये गये। सिविल सर्जन ने समिति की आय-व्यय विवरण का अनुमोदन किया गया। पिछली बैठक में लिये गये निर्णयों का पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने मदिरापान कर अस्पताल आने वाले लोगों और चोरी की घटना पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, सीएमएचओ डॉ. प्रताप श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जीवनदीप समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 29, 202625 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई, 25 हजार रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ था वायरल
बिलासपुरOctober 28, 2026रेत के अवैध परिवहन करने वाले को तीन साल का कठोर कारावास, 26 हजार रुपये का जुर्माना भी
बिलासपुरOctober 28, 2026अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों की छुट्टी
बिलासपुरOctober 27, 2026भारी बारिश की संभावना : अरपा किनारे रहने वालों को किया गया अलर्ट, रोजगार मेला भी स्थगित
