रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को दिन दहाड़े एक बड़े कोयला और कंस्ट्रक्शन कारोबारी के ऊपर ऑफिस के सामने फायरिंग की गई है। घटना के बाद पुलिस ने बाइक सवार दोनों शूटर को पकड़ने के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। वारदात तेलीबांधा थाना क्षेत्र में उद्योग भवन के पास हुई है। आरोपी अपनी बाइक रोड किनारे छोड़कर भाग गए है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों शूटर कारोबारी पर हमला करने के लिए नेशनल हाईवे पर महावीर नगर चौक में कारोबारी के ऑफिस के बाहर रेकी कर रहे थे। दोनो युवक बाइक से काफी देर से प्रह्लाद अग्रवाल के ऑफिस आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही कारोबारी कार से 11 बजे के आसपास पहुंचे, शूटर तेजी से कार के करीब आए और गोली चला दी। दोनो युवक एक नीले रंग की बाइक में आए थे और काले रंग का टी शर्ट पहने हुए थे। दोनो चेहरे में मास्क लगाए हुए थे और 2 बार फायरिंग की। एक हवाई फायरिंग थी तो दूसरी गोली कार में जा लगी, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए है। फायरिंग के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। लेकिन तेलीबांधा चौक के पास अनुपम नगर की ओर जाने वाले रास्ते में शूटरों ने अपनी बाइक रोड किनारे खड़ी कर फरार हो गए। वारदात में जो बाइक इस्तेमाल की गई है, वह झारखंड का नंबर पासिंग है। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है। माना जा रहा है कि कोल लेवी की रकम हथियाने और दहशत फैलाने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि कारोबारी प्रह्लाद अग्रवाल सूरजपुर जिले के रहने वाले हैं। उनकी और उनके बेटे राजेश अग्रवाल की कंपनी छत्तीसगढ़ की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो सड़क निर्माण से जुड़े काम करती है। इस कंपनी को झारखंड में भी सड़क निर्माण का काम मिला है। श्री अग्रवाल कोयले का भी ब्यवसाय करते है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
