बिलासपुर। स्थानीय शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शल्य तंत्र विभाग के रीडर डॉ. बृजेश सिंह को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। सोशल मीडिया में मरीज से इलाज के बदले में रूपये मांगे जाने संबंधी वायरल वीडियों के आधार पर संचालक आयुष, रायपुर ने उन्हें नोटिस जारी किया है। डॉ. सिंह से एक सप्ताह में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है। जारी नोटिस के अनुसार डॉ. सिंह ने इलाज कराने आये मरीज से 3 हजार रूपये की मांग की है। जबकि अस्पताल में मरीजों के लिए निःशुल्क इलाज की राज्य सरकार ने व्यवस्था की है। मरीजों से रकम की मांग करना कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता, कदाचरण एवं घोर लापरवाही को दर्शाता है। साथ ही उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विभिन्न नियमों के विपरित भी है। संचालक आयुष ने अपने नोटिस में कहा है कि क्यों न आपके विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाये। पत्र प्राप्ति के 7 दिवस में अपना तथ्यात्मक जवाब दस्तावेज सहित नियंत्रण अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करें। समय-सीमा पर अथवा समाधान कारक जवाब नहीं पाये जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
