बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के डंगनिया में डेढ़ महीना पहले नवविवाहिता की जलने से मौत हो गई थी। महिला के परिजन ससुराल वालों पर जला कर मारने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस अभी तक मामले कोई कार्रवाई नहीं की है।
मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डंगनिया- खैरा निवासी शुकवारा बाई केवट 22 वर्ष की शादी मई में मुकेश केवट के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद ही उसकी जलने से मौत हो गई। डेढ़ महीना पहले जली हालत में महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया था और ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतिका के मायके पक्ष वालों ने दहेज़ प्रताड़ना कर जलाकार मारने का आरोप लगाया था। जिसके बाद शुकवारा बाई केवट का मर्ग इंटीमेशन रायपुर के डीकेएस अस्पताल में कराया गया था। जिसमे शुकवारा बाई की मृत्यु 50 प्रतिशत जलने की वजह पोस्टमार्टम में बताई गई है। इस मामले में सीपत थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना को हुए डेढ़ महीना हो गया है लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय कहना है पीएम रिपोर्ट आ चूका हैं जल्द ही इसमें सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुकी मामला महिला का हैं जो गंभीर अपराध कि श्रेणी मे आता हैं, इसकी विवेचना उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कि जाएगी। किसी को बख्सा नहीं जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
