

बेमेतरा। करोड़ों की सरकारी जमीन में बेजा कब्जा को लेकर बेमेतरा की एक महिला पार्षद अपनी नवजात बच्ची को लेकर अनशन में बैठ गई है। पार्षद ने बेशकीमती जमीन पर हो रहे बेजा कब्जा को लेकर पहले शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्पष्ट है कि नगर पालिका के अधिकारी और जिले का कलेक्टर बेजा कब्जा को प्रश्रय दे रहे है। बता दे जिले में सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं कलेक्टर है।
बेमेतरा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमा गया है। यहां वार्ड क्रमांक 08 की भाजपा पार्षद चांदनी रोशन दत्ता अपनी नवजात बच्ची को लेकर नगर पालिका कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। पार्षद ने नेशनल हाईवे-30 से लगी करोड़ों रुपये की बेशकीमती शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस संबंध में दो बार नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पार्षद ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। दरअसल बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद चांदनी रोशन दत्ता ने दौलत राजपूत, नीरज चांडक और अवधेश विश्वकर्मा पर नेशनल हाईवे-30 से लगी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। पार्षद के मुताबिक सड़क से लगी इस जमीन की कीमत करोड़ों रुपये है। शासकीय जमीन होने से संबंधित दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं।
पार्षद का कहना है कि उन्होंने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण के मामले में पहले भी दो बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों की अनदेखी के कारण ही जमीन माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए है और निर्माण शुरू कर दिया है। इसी कारण नगर पालिका कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस दौरान वह अपनी 13 दिन की नवजात बच्ची को भी साथ लेकर बैठी हैं। उन्होंने मांग की है कि नेशनल हाईवे-30 से लगी शासकीय जमीन पर किए गए अवैध निर्माण और बनाई गई दीवारों को तत्काल हटाया जाए। जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। वार्ड पार्षद ने 5 नवंबर को नगर पालिका और राजस्व विभाग को शिकायत दी थी। तब कॉलम के लिए गड्ढे खोदे जा चुके थे। आरोप है कि शिकायत के बावजूद निर्माण जारी रहा और दीवारें खड़ी होने लगीं। लगातार विरोध और शिकायतों के बाद फिलहाल काम रुका है, लेकिन जमीन का सीमांकन अब तक नहीं हो सका है। वार्डवासियों का कहना है कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर संयुक्त निरीक्षण व सीमांकन कराकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।
सुंदर नगर फेस-2 में खसरा 1305/1 की भूमि पर निर्माण ठोस कार्रवाई न होने से नाराज पार्षद और वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो 26 नवंबर से नगर पालिका कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 26, 2026करोड़ों की सरकारी जमीन मे कब्जा, कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध, नवजात बच्ची को लेकर महिला पार्षद बैठी अनशन में
बिलासपुरNovember 25, 2026टीएल की बैठक : कलेक्टर ने टेढ़े खम्भों, टूटे और झूलते तारों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
