SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में

बिलासपुर। SECL में 65 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस गड़बड़ी को घोटाला कहा जय या अधिकारियों की नाकाबिलियत यह तो जांच का विषय है ? लेकिन CAG की रिपोर्ट से SECL के CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में है। हालांकि SECL के लिए 65 करोड़ की यह राशि ऊंट के मुंह में जीरा जैसे है। क्योंकि SECL में इससे भी बड़ा बड़ा घोटाला है जो फाइलों में दबी हुई है।

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के वित्तीय प्रबंधन पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। CAG की यह रिपोर्ट सीधा सीधा घोटाले की ओर इशारा कर रहा है। CAG की रिपोर्ट संख्या 22, वर्ष 2026 के अनुसार कंपनी के कुसमुंडा, जगन्नाथपुर और मणिकपुर खदानों से कुल रू. 65.10 करोड़ रुपए का घालमेल के तरफ संकेत किया है। इनमें ठेका प्रबंधन में अतिरिक्त खर्च, कोयले की आपूर्ति से जुड़ा राजस्व और फ्लाई ऐश निपटान की वसूली शामिल है। लेकिन SECL के अधिकारियों ने वसूली करने के बजाए बट्टे खाते में डाल दिया है। मतलब साफ है कि SECL के अधिकारियों ने कंपनियों को लाभ पहुंचाने के नियत से वसूली को लेकर खामोश हो गए है।
CAG की समीक्षा मार्च 2025 तक की अवधि पर आधारित है। इसमें मुख्य रूप से वर्ष 2018-19 से 2023-24 के दौरान किए गए खनन कार्यों और उनसे संबंधित वित्तीय व्यवस्थाओं की जांच की गई है। कुसमुंडा क्षेत्र में जून 2019 में M/s SSM को 90.73 मीट्रिक टन कोयला काटने और 70.65 मीट्रिक टन कोयले की लोडिंग का ठेका दिया था। लेकिन कंपनी ने आधा काम करके गायब हो गया। जिसके के कारण 18.55 मिलियन टन कोयले की लोडिंग बाकी रह गई। बचे हुए कोयला को लोडिंग करने के लिए ESM कंपनी को दे दिया। इसके लिए SECL के अधिकारियों ने बोर्ड से कोई अनुमति नहीं लिया। यही नहीं अधिकारियों ने कोयला लोडिंग करने के लिए अधिक दरों पर ESM ठेकेदारों को काम सौंप दिया। CAG के अनुसार SECL के अधिकारियों की इस सुनियोजित लापरवाही के कारण SECL को रू. 19.13 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ा।
जब CAG की ऑडिट आपत्ति आई तो अधिकारियों ने मई 2025 तक रू. 10.51 करोड़ की वसूली की, लेकिन रू. 8.62 करोड़ की राशि अभी बकाया है। SECL के अधिकारी इस राशि की वसूली को लेकर खामोश बैठ गए है। अधिकारीयों की खामोशी से स्पष्ट हो रहा है कि बड़ी राशि की कमीशनखोरी हुई है। नहीं तो को ठेका कंपनी SECL का पैसा कैसे दबाकर बैठ सकता है
इसी तरह दूसरा मामला भटगांव क्षेत्र की जगन्नाथपुर खदान की है जिसमें जुलाई 2020 में RKTC कंपनी को 1260 दिनों के लिए कोयला क्रशिंग और परिवहन का काम सौंपा गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, (-)100 मिलीमीटर आकार के कोयले की समय पर आपूर्ति नहीं होने के कारण SECL को रू. 35.74 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। SECL के अधिकारियों ने इस मामले में भी खामोश बैठे रहे। अधिकारी या तो ठेकेदार से काम करने ने फेल हो गए या फिर यहां भी भ्रष्टाचार होने का संकेत है  यह राशि संभावित अतिरिक्त आय से जुड़ी है, जिसे कोयले की आपूर्ति में देरी के कारण हासिल नहीं किया जा सका।
तीसरा मामला मणिकपुर खदान में फ्लाई ऐश निपटान की दर निर्धारित करने का है। CAG की समीक्षा में सामने आई है कि SECL ने मई 2024 में रू. 20.74 करोड़ की वसूली करनी असफल साबित हुई है। इस मामले में मंत्रालय ने जून 2025 में दरें तय करने में हुई देरी स्वीकार की। रिपोर्ट में इस देरी के कारण वसूली योग्य राशि के लंबे समय तक लंबित रहने का उल्लेख किया गया है।
इन तीनों को जोड़ने पर कुल राशि रू. 65.10 करोड़ होती है। हालांकि, यह पूरी रकम एक ही श्रेणी की नहीं है। इसमें बकाया वसूली, संभावित अतिरिक्त राजस्व और वसूली योग्य राशि शामिल हैं। CAG की रिपोर्ट में उठाए गए इन मुद्दों के बाद SECL के वित्तीय प्रबंधन, ठेका प्रक्रिया और संबंधित राशि की वसूली को लेकर जवाबदेही का सवाल सामने आया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *