बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शाम सिम्स अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। करीब घण्टे भर तक विभिन्न वार्डाे का दौरा कर अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा के लिए 02 लिफ्ट जल्द शुरू करने कहा। उन्होंने इलाज कराने आये मरीजों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने अस्पताल में सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में पहले से मौजूद सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित करने और नए सीसीटीवी कैमरों के लिए प्रस्ताव बनाने कहा। अधीक्षक डॉ. एस के नायक भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अस्पताल में घुम-घुमकर व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने इलाज करा रहे मरीजों से चर्चा की। कुदुदंड से आई श्रीमती सावित्री यादव से मिल रहे इलाज और भोजन के बारे में पूछताछ की। सावित्री बाई ने इलाज और भोजन पर संतुष्टि जताई। बीजा से आई श्रीमती कृष्णा बाई ने भी बताया कि बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। डॉक्टर और कर्मचारी भी अच्छा व्यवहार करते हैं। उन्होंने टॉयलेट में नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव बनाने के लिए सिम्स के अधिकारियों को निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल पैनल रूम बनाने के लिए भी कहा। अस्पताल के पीछे की बिल्डिंग की मरम्मत, पेंटिंग करवाने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रांसफार्मर को जल्द हटवाने के लिए कहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
