बिलासपुर। अवैध रेत खनन कर परिवहन करने वाले रेत माफियाओं के विरूद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेत से भरे 03 हाईवा एवं 01 ट्रेक्टर को किया जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस ने रेत माफिया के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की। बीती रात को सीएसपी सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन व पुलिस टीम कोनी बिलासपुर के द्वारा कछार, निरतू, घुटकू के रेत घाट का निरीक्षण किया। मौके पर अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर 03 हाईवा क्रमांक (01.) CG 10 C 7484 (02.) CG 10 AV 9504 (03.) CG 04 LM 6287 एवं 01 ट्रेक्टर क्रमांक CG10 BT 3576 को अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पकड़ा गया। सभी गाड़ियों को रेत सहित मौके से जप्त किया गया। सभी वाहनों को थाना कोनी में रखा गया है और चारों वाहनों पर माइनिंग विभाग द्वारा विधिवत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन एवं पुलिस स्टाफ की सराहना की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
