बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने बिजली के खंबे से तार चोरी करने और खरीदने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 4 लाख 80 हजार रुपए की तार जप्त की है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि मनीष अलगमकर पिता श्रीराम अवतार अलगमकर उम्र 44 साल साकिन राजीव विहार राजकिशोर नगर सरकंडा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 26 अगस्त से 28 अगस्त 2024 के बीच अज्ञात चोर द्वारा ग्राम छतौना से विद्युत केबल 3 एल्यूमिनियम कन्डकटर तार लम्बाई करीबन 6 किलो मीटर को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मुखबीर की सूचना एवं टेक्नीकल इनपुट के आधार पर चोरी की बिजली तार को अकलतरा के आरोपियो द्वारा चोरी करने की जानकारी मिली। इसके बाद चकरभाठा पुलिस टीम अकलतरा जाकर अज्ञात आरोपी का एवं संदेही माल वाहक वाहन टाटा एम गोल्ड कमांक सीजी 11 बी ई 8772 का पतासाजी किया गया। वाहन अमीर नायक नामक ब्यक्ति का होना पाया गया। आस पास के लोगों ने बताया कि वाहन को कुछ माह पूर्व कबाड़ी मनोज टण्डन ने खरीद लिया था। उसका चालक राकेश मनहर है और वो ओव्हर ब्रिज के पास मुरलीडीह अकलतरा में रहता है। सूचना पर पुलिस की टीम ओव्हर ब्रिज के पास मुरलीडीह अकलतरा गई और राकेश मनहर से पूछताछ की तो अपने साथी विकास साण्डे, गना कुमार जोगी, प्रियाशु मनहर, मनोज टण्डन के साथ मिलकर चोरी करना बताया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का बिजली तार एवं घटना में प्रयुक्त टाटा एस गोल्ड कमांक सीजी 11 बी ई 8772 व घटना में प्रयुक्त प्लास व आरी ब्लेड को विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण के सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी गए मशरूका बरामद की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय बिल्हा में पेश किया गया है।
00 नाम आरोपी
(१) गना कुमार जोगी पिता स्व श्याम लाल जोगी उम्र 38 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
(2) मनोज टण्डन(कबाड़ी) पिता स्वं जगजीवन उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क 11 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जाजगीर चांपा छ.ग. हाल मुकाम ओव्हर ब्रीज के पास मुरलीडीह थाना अकलतरा
(3) राकेश कुमार मनहर पिता अघनु मनहर उम्र 29 वर्ष साकिन दर्रीघाट नीमतरा थाना मस्तुरी जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
(4) विकाश साण्डे पिता सुरेश साण्डे उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
(5) प्रियांशु मनहर पिता दुजराम मनहर उम्र 18 वर्ष 6 माह साकिन ग्राम रागदा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
