बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने की धमकी देकर रंगदारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन मालिक के साथ मारपीट कर गाली गलौज भी किया और एक लाख रुपए नही देने पर कब्जा करने की धमकी दी थी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि लक्ष्मण सिंह ठाकुर पिता वी.एस.ठाकुर ने 08.07.2024 को थाने में लिखित शिकायत किया कि तिफरा में उसकी जमीन है जिसका सौदा राहुल सिंह पिता प्रकाश निवासी घुरू तथा मुकेश साहू पिता भागबली शांति नगर तिफरा से किया था। इस सौदे को लेकर एक इकरारनामा भी हुआ था। लेकिन व्यक्तिगत कारणों से मैं उक्त भूमि को मुकेश साहू एवं राहुल सिंह को विक्री करने का इकरार शून्य कर दिया। इसी बात को लेकर राहुल सिंह एवं मुकेश साहू पूर्व में दिनांक 01/07/24 को उनकी जमीन पर आकर गाली गलौच झूमा झपटी किये थे। कहा हमलोग यहां के दादा है जब तक तू हमें खर्चा पानी के लिये पैसा नहीं देगा जमीन में हम कब्जा कर लेंगे। दोनो एक लाख रूपये मागने लगे। पैसा नही देने पर कालर पकडकर झूमा झपटी किये थे। रिपोर्ट पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) के द्वारा तत्काल प्रकरण की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, सीएसपी सिविल लाईन उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरी. विजय चौधरी ने पुलिस टीम रवाना किया। विवेचना के दौरान आरोपी की पुख्ता जानकारी होने पर घेराबंदी कर राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जबकि फरार आरोपी मुकेश साहू की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
01. राहुल सिंह पिता प्रकाश सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी घुरू अमेरी वार्ड क्र. 04 थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र सिंह नेताम, आर. केशव मार्काे, पवन बंजारे, आर. देवेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
