बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का कहना है कि से सरकार को मैं केवल 25 प्रतिशत नंबर दूंगा, क्योंकि उनके सभी मंत्री वसूली में लग गए है। काम कुछ नही कर रहे है। साय सरकार को 75 प्रतिशत नंबर तब देता जब वो कुछ काम करते।
नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का कहना है कि सरकार ने जो OBC का सर्वे शुरू किया है उसका वे स्वागत करते है। कांग्रेस और राहुल गांधी यही तो चाहते थे OBC का सर्वे हो ताकि जिसकी जितनी आबादी हो उसे उसके हिसाब से सत्ता और रोजगार में हिस्सेदारी हो। जब उनसे पूछा गया कि पहले भाजपा OBC का सर्वे करने के विरोध में थी लेकिन अचानक यू टर्न लेने का क्या कारण हो सकता है ? तब उन्होंने कहा कि विपक्ष में रह कर बात करना अलग बात है और सत्ता में आने के बाद बात करना अलग बात है। सत्ता के बाहर रहने से अलग चाल चलना पड़ता है और सत्ता में आने के बाद अलग चाल चलना पड़ता है। ये सब राजनैतिक पार्टियों की मजबूरी है। जब उनसे पूछा गया कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब राज्यपाल जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक ले रहे ? इस पर उन्होंने कहा कि राज्यपाल को ऊपर से निर्देश होगा की मुख्यमंत्री ठीक से काम नहीं कर पा रहे है इसलिए आप भी सक्रिय रहे। वैसे इसे मैं गलत नहीं मानता, राज्यपाल को भी सक्रिय रहना चाहिए। सीमेंट की कीमत को लेकर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पत्र पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक वरिष्ठ सांसद ने हिम्मत दिखाई है की भाजपा सरकार में सीमेंट की प्रति बोरी में 50 रुपए की वसूली हो रही है उसे बंद किया जाए। अभी दो तीन राज्यों में चुनाव है हो सकता है की भाजपा ने चंदा उगाही की योजना बनाई हो। इसी कारण सीमेंट में 50 रुपए की वसूली हो रही है। संगठन में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ महंत ने कहा कि जहां पद खाली है उसे जल्द भरा जाएगा, लेकिन अभी प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने की संभावना नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर गांव के सरपंच परेशान है, उनके पास काम नहीं है, मनरेगा का भुगतान नहीं हो रहा है, 15वें वित्त का पैसा नहीं आ रहा है, जन जीवन मिशन के नल में पानी नहीं आ रहा है।
Author Profile

Latest entries
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
