बिलासपुर। जमीन विवाद को लेकर भाजपा नेता की बीच बाजार में हत्या कर दी गई है। आरोपी ने मृतक के ऊपर फरसा से ऐसा वार किया की गर्दन आधी कटकर लटक गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सरकंडा थाने में सरेंडर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल का है। सेमरताल निवासी 59 वर्षीय साकेत बिहारी भाजपा किसान मोर्चा के नेता थे और कृषक मित्र भी थे। उनकी पत्नी स्नेह लता कौशिक भाजपा मंडल की महामंत्री है। उनका गांव में ही रहने वाले बैजनाथ यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रोज की तरह साकेत बिहारी कौशिक सोमवार को भी अपना खेत देखने गया था। वापसी के दौरान वह गांव के डाक बंगला के पास पहुंचा ही था कि यहां लगे साप्ताहिक बाजार में पहले से घात लगाए खड़े बैजनाथ यादव ने उसके ऊपर फरसा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उनकी गर्दन आधी कट कर लटक गई। वहीं आरोपी फरार हो गया, उसे रोकने की हिम्मत किसी गांव वालों की नहीं हुई। आरोपी ने पीछे से वार किया था इसलिए मृतक भाजपा नेता अपना बचाव नही कर सका और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल बन गया और अफरा तफरी मच गई। लोग बाजार से भागने लगे। जबकि खून से लथपथ साकेत बिहारी सड़क पर पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मार्चयुरी भिजवा दिया है। घटना के बाद पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में गांव की गलियों और घरों में दबिश देती रही जबकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गया और कोनी थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
