बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड के BEO ने 09.09.2024 को पचपेडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है की कन्या छात्रावास मे NSUI एवं युवा कांग्रेस के नेताओ ने बिना अनुमति हास्टल के अंदर घुसे और छात्राओ को आंदोलन के लिये भडकाया। इसके अलावा वहां मौजूद अधिकारियो और कर्मचारियो के साथ दुर्व्यवहार कर शासकीय कार्य मे बाधा डाला। BEO की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
DEO के आदेश पर मस्तूरी BEO शिवराम टंडन पिता परमानंद टंडन उम्र 50 वर्ष ने थाने में लिखित शिकायत किया है जिसमे उन्होंने बताया है कि 9 सितंबर 2024 को पचपेडी कन्या छात्रवास के छात्राओ को भडकाकर चक्का जाम कराया गया। हास्टल अधीक्षिका संगीता टंडन के विरूध्द शिकायते मिली थी। जिसकी जांच के लिए जिला स्तर के अधिकरी डीएमसी मैडम राजवाडे मौके पर तहसीलदार पचपेडी तथा हास्टल अधीक्षिका संगीता टंडन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा हास्टल की छात्राये उपस्थित थी। हास्टल अधीक्षिका के विरूध्द मिली शिकायत पर विभागीय प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही थी। उसी समय शाम लगभग 06.00 बजे NSUI एवं युवा कांग्रेश के नैता राहूल हंसपाल, मजहर खान, गोलू खान एवं अश्वीन विश्वकर्मा सभी निवासी बिलासपुर जबरन बिना अनुमति के हास्टल अंदर घुस आये और छात्राओ को आंदोलन करने के लिये भडकाने लगे। यही नहीं जांच में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियो के साथ दुर्व्यवहार कर हॉस्टल में बच्चो का अच्छे से देखरेख नही होने का आरोप लगाया। अभी तक हास्टल अधीक्षिका को क्यो नही हटाये हो इनको यहां से भगाओ नहीं तो ठीक नही होगा। हम लोग और उग्र आंदोलन करेंगे तथा कल बिलासपुर से 100 लडके एवं लडकिया लेकर आयेंगे जो आप लोगो के लिये अच्छा नही होगा कहकर धमकी देने लगे। BEO के लिखित शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धारा 332 (c), 221, 351 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
Author Profile

Latest entries
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
