बिलासपुर। बलात्कार के आरोपी ने जमानत मिलते ही पीड़ित महिला के घर में घुसकर मारपीट की है। अरपोई महिला से केस वापस लेने की धमकी के लिए दबाव बना रहा है। यही नहीं केस वापस नही लेने पर जान से मारने की धमकी भी दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा- 296, 351(2), 115(5), 333 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने रिपोर्ट लिखाया की बलात्कार के आरोपी किशन पटेल जमानत मिलने के बाद 07.09.2024 को रात 08.00 बजे उनके घर मे घुसकर धमकी देने लगा और कहने लगा कि तू अपना केश वापस ले वरना तुझे एवं तेरे बच्चे को जान से मार डालूंगा फिर मारपीट करने लगा। उसके ढाई साल के बच्चे के साथ भी मारपीट की जिससे बच्चे के गुप्तांग मे चोट लगी है। आरोपी ने पीड़ित महिला को धमकी देते हुए कहा कि तू हल्ला करेगी तो तेरे को अभी जान से मार दूंगा। घटना के बाद महिला डर गयी और अपने घर से बाहर अपने सहेली के घर बच्चे को लेकर चली गयी। इसके बाद पीड़ित महिला ने बच्चे को लेकर ईलाज के लिए सिम्स आ गयी जहां जांच के बाद बच्चे को वापस घर भेज दिया।महिला की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह को अवगत कराया गया। उनके निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने तत्काल आरोपी को घेराबंदी कर पकडा। पूछताछ करने पर आरोपी ने महिला व बच्चे के साध मारपीट करना और धमकी देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी किशन पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी – किशन पटेल पिता स्व. रामनारायण पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम मंगला नवीन चौक थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
