बिलासपुर। प्लेसमेंट एजेंसी का अधिकारी बताकर सरकारी शराब दुकानों के कर्मचारियों से अवैध वसूली की जा रही है। दो दर्जन से अधिक सेल्समैन और सुपरवाइजरों ने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से किया है।
*आबकारी विभाग में एक नए समुद्र सिंह की एंट्री तो नही ? CM के साथ फोटो खिंचवा कर लग गए उगाही में …*
*https://democrecy.in/?p=29444*
सरकारी शराब दुकानों से अवैध वसूली का मामला अब खुलकर सामने आ गया है। बिलासपुर जिले के सरकारी शराब दुकानों में काम करने वाले दो दर्जन से अधिक सुपरवाइजर और सेल्समैन ने लिखित में शिकायत की है की पवन सिंह, रंजीत उर्फ लड्डू सिंह, जितेन्द्र राणा व नरेन्द्र पासवान अपने आपको प्लेसमेंट एजेंसी का कोआर्डिनेटर व फील्ड ऑफिसर बताते है। ये सभी दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों से हर महीने अवैध उगाही कर रहे है। हर महीने निश्चित राशि नहीं देने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी देते है। 
आपको बता दे 12 जून 2024 को Democrecy.in ने एक खबर प्रकाशित किया था जिसमें बताया गया था की कुछ लोग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ फोटो खिंचवाकर सरकारी शराब दुकानों में अवैध उगाही कर रहे है। समाचार में बताया गया था प्रत्येक सेल्समैन और सुपरवाइजर से ढाई से तीन जहर रुपए हर महीने वसूल रहे है। जब कर्मचारी विरोध करते है तो वसूलीबाज गिरोह के सदस्य मुख्यमंत्री के साथ अपना फोटो दिखाकर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता है। आपको बता दे प्रदेश में सरकार बदलते ही एक बहुत बड़ा गिरोह सक्रिय हो गया है जो मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवाने उनका करीबी बताकर उगाही करने में व्यस्त है। इन लोगो की वसूली से सरकार की बदनामी हो रही है। ऐसे लोग लगभग सभी विभागों में सक्रिय है।
Author Profile

Latest entries
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
