बिलासपुर। पुराना बस स्टैण्ड में हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार था। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था।
बता दे की 25.08.2024 की रात में अज्ञात आरोपी ने राहुल सिंह चैहान पिता स्व. संजय सिंह चैहान उम्र 29 वर्ष सा. मधुबन दयालबंद की टूटे हुए बोतल से गला में वार कर हत्या कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। कई CCTV फुटेज की जांच की गई। लेकिन रात का वीडियो होने के कारण आरोपी की पहचान नहीं हो पा रही थी। तब सायबर ने अज्ञात आरोपी के धुधंले सीसीटीवी फुटेज का स्क्रेच बनाकर लगातार अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही थी। घटना के दिन आरोपी बहुत ही सातिराना तरीके से मृतक राहुल सिंह चैहान के गले में टूटे हुये शराब की बोतल से वार कर हत्या करके फरार हो गया था। अज्ञात आरोपी का खुलासा करने के लिये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने लगातार वरिष्ठ अधिकारियो की मींटिग लेकर विभिन्न बिनदुओ पर दिशा निर्देश दे रहे थे। लेकिन आरोपी आरोपी फरारी के दौरान लगातार था बदल रहा था। अंततः मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी जिला अस्पताल बिलासपुर आने वाला है। तभी पुलिस में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। थाना लाकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीपक ठाकुर उर्फ बाबा पिता अर्जुन ठाकुर उम्र 23 वर्ष सा. अटल आवास क्वा. नंबर जे/4 बहतराई चैक थाना सरकंडा बिलासपुर का रहने वाला बताया। आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक को मृतक राहुल सिंह चैहान से शराब के लिये पैसे नही देने पर विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ा तो शराब की टृटी हुई बोतल से मृतक के गले में वार कर हत्या कर दी। इसके बाद टुटी शराब की बोतल को घटना स्थल में फंेककर फरार हो गया था। आरोपी के बयान के आधार पर जुर्म दर्ज किया गया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा के विरूद्ध थाना सरकंडा बिलासपुर में भी अपराध क्रमांक 1024/2024 धारा 296, 115(2), 351(2) 119(1) 333 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सरकंडा तोप सिंह नवरंग, थाना प्रभारी तारबाहर गोपाल सतपथी, उपनिरी संजीव ठाकुर, श्रवण टंडन, बी एन बनाफर एवं सायबर सेल उपनिरी अजरूद्दीन प्रआर बलबीर सिंह, प्रआर दिनेश सिंह, आरक्षक सरफराज, तरूण केशरवानी का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी :- दीपक ठाकुर उर्फ बाबा पिता अर्जुन ठाकुर उम्र 23 वर्ष सा. अटल आवास क्वा. नंबर जे/4 बहतराई चैक थाना सरकंडा जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 16, 2026महादेव सट्टा एप के तर्ज पर चल रहा था क्रिकेट का सट्टा, गोवा से सिंडिकेट के 6 सटोरिया गिरफ्तार, खरसिया से जुड़े है तार
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
