बिलासपुर। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर का पर्दाफ़ाश किया है। गौरेला पेंड्रा मार्ग में फारेस्ट बेरियर रतनपुर के पास से एक स्विफ्ट कर से एक क्विंटल गांजा जप्त किया है।
हाल ही में गृह मंत्री ने बिलासपुर प्रवास के दौरान अवैध नशे के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके परिपालन में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियो को अवैध नशे के कारोबारियो पर कार्यवाही करने के लिए कहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना रतनपुर प्रभारी रजनीश सिंह ने समय समय पर सरप्राइज़ चेंकिग लगाकर वाहनों की जांच किया जा रहा था। 13.09.2024 को वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा सरप्राइज़ चेकिग का पाईट मिलने पर थाना प्रभारी रतनपुर रजनीश सिंह ने गौरेला पेंड्रा मार्ग में फारेस्ट बेरियर रतनपुर के पास बेरिकेट लगाकर वाहनो की जांच कर रहे थे। उसी दौरान बिलासपुर मार्ग से एक दीगर राज्य पासिंग कार क्रमांक HR 51 AM 8554 स्वीफ्ट सफेंद रंग का आया। चालक पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से आगे बढाया तथा गौरेला पेंड्रा मार्ग की ओर भागने लगा। रतनपुर पुलिस ने संदेह होने पर तत्काल पीछा की और घेराबंदी करके रोक लिया। इसके बाद वाहन चालक कार से उतरकर भागने लगा तो उसे दौड़ाकर कर पकड़ा गया। कार की तलासी लेने पर कार में खाकी कलर के टेप से लिपटा हुआ 21 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला। गांजे का वजन 101 कि.ग्रा. था। चालक राजेश शर्मा से पूछताछ करने पर उडीसा से राजस्थान ले जाना स्वीकार किया। किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है। प्रकरण का END to END इन्वेस्टीगेशन कर इसमें संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।
00 आरोपी से जप्त समान
1. मादक पदार्थ गांजा 21 पैकेट में कुल वजनी 101.7 कि.ग्रा.
2. घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्वीफ्ट कार दीगर राज्य पासिग (HR 51 AM 8554)
3. घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल, कुल मशरूका 21 लाख रुपये
गिरफतार आरोपी –
राजेश शर्मा पिता श्री सोमदास शर्मा उम्र 38 साल साकिन धीरजपुरा खेतडी थाना मोहाणा जिला निमका राजस्थान
अधिकारी/कर्मचारी सराहनीय कार्य में शामील रहे- निरीक्षक रजनीश सिंह, उपनिरीक्षक मेलाराम कठोतिया, आरक्षक दुर्गेश प्रजापति, आरक्षक महेद्र नेताम का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
