बिलासपुर। सुबह सिरगिट्टी में रेलवे ट्रेक किनारे एक लाश मिली थी। किसी ने यूवक की हत्या कर लाश रेल्वे ट्रेक के किनारे झाडियो मे फेंक दिया था। शाम तक पुलिस के हाथ हत्यारा के गिरेबान तक पहुंच गया था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सुबह मनोहर लाल वर्मा निवासी चकरभाठा बस्ती ने थाना सिरगिटटी मे सूचना दी गई कि सिरगिटटी ओवरब्रिज के नीचे रेल्वे ट्रेक के पास एक लाश पडी हुई है। सूचना पर थाना सिरगिटटी मे मर्ग क्रमांक 73/2024 दर्ज कर तत्काल एफएसएल की टीम को बुलाया और एफएसएल टीम व सिरगिटटी पुलिस द्वारा मौके का बारिकी से मुआयना किया तो अज्ञात मृतक की मृत्यु संदेहास्पत परिस्थितियो मे होना पाया गया। लाश की पहचान के लिए आस पास के लोगो से पुछताछ की गई तो मृतक की पहचान संजय राजपूत पिता शिषुपाल सिंह उम्र 20 साल निवासी सुलतानपुर फरुकाबाद उत्तर प्रदेश के रुप मे हुई। संजय राजपूत सिरगिटटी के साई प्लास्टिक फेक्ट्री मे विगत 9-10 महीने से कार्य कर रहा था और फेक्ट्री मे ही रहता था। पुछताछ पर पता चला कि मृतक के पास एक मोटर सायकल क्रमांक यू.पी. 76 ए.आर 2046 भी था घटना स्थल पर नहीं मिला। जिससे पुलिस को घटना पर संदेह उत्पन्न हुआ। इसके बाद थाना प्रभारी विजय चौधरी ने टीम बनाकर आसपास लगे सीसीटीव्ही फूटेज खंगाला। लगातार सूचना संकलन पर पता चला कि मृतक के साथ आखरी बार अविनाश मानिकपुरी को देखा गया है तत्काल संदेही को तलब कर उससे पुछताछ शुरु की गई। प्रारंभ मे अविनाश पुलिस को गोलमोल जवाब दे रहा था उसकी बताई बातो को तस्दीक करने पर गलत पाई जा रही थी। जिससे पुलिस का शक और गहराता जा रहा था। तब कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी अविनाश मानिकपुरी टूट गया और उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि संजय राजपूत कुछ दिनो से उसकी छोटी बहन पर बुरी नजर रख रहा था। तीन चार दिन पूर्व ही आरोपी ने संजय राजपूत को फिर से छोटी बहन पर गलत नियत डालते देखा तब से आरोपी ने मृतक को मारने का प्लान तैयार कर लिया था। घटना वाले दिन मृतक को साथ मे शराब पीला कर सिरगिटटी ओवर ब्रिज के नीचे रेल्वे ट्रेक के पास ले गया जहा पहले से छिपा कर रखे स्टील के शॅाकप से वार कर संजय राजपूत की हत्या कर दी। फिर उसकी मोटर सायकल और मोबाईल को लेकर वहा से चला गया। सिरगिटटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मृतक मोटर सायकल व मोबाईल को बरामद कर लिया गया है। आरोपी अविनाश मानिकपुरी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी- अविनाश दास मानिकपुरी पिता मधुदास मानिकपुरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम पुडू थाना रतनपुर हाल मुकाम सिरगिटटी महावीर ईट भठठा थाना सिरगिटटी
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र सिंह नेताम, प्रधान आर मनोज राजपूत, आरक्षक केशव मार्को, मनोज बघेल, पवन बंजारे, सज्जू अली, मनीष सिंह, श्याम साहू, प्रकाश तिवारी, विनोद कुमार सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
