बिलासपुर। आबकारी विभाग की टीम ने शहर ए लगे एक गांव के तलब से 8 सौ लीटर शराब और 6 हजार किलो महुआ लहन जप्त किया है। शराब तालाब से जप्त की गई है इसलिए किसी को आरोपी नही बनाया जा सका। मजेदार बात तो ये है की गांव का कोई आदमी ये बताने के लिए तैयार नहीं है की शराब किसकी है।
लंबे अंतराल के बाद आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हुई है और ग्रामीण क्षेत्रों में बन रहे शराब के अवैध धंधे पर एक्शन लिया है। आबकारी विभाग की टीम को लगातार अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना मिल रही थी। लेकिन विभाग कार्रवाई करने में रुचि नहीं ले रही थी। 14 सितंबर को अचानक सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर के नेतृत्व में सुभाष तिवारी, जयशंकर कमलेश एवं ड्राइवर ललित सिंग ने गनियारी में छापामार कार्रवाई की। यहां पता चला कि तालाब के अंदर भारी मात्रा में महुए की शराब है। सूचना के बाद अधिकारियों ने गोताखोर बुलाए और तालाब में शराब तलाशने का प्रयास शुरू किया गया। कुछ ही देर में तालाब महुआ शराब उगलने लगा। गोताखोरों ने एक के बाद एक सैकड़ों जरीकेन में महुआ शराब और महुआ लहान निकालकर कर इकट्ठा किया गया। तीन चार घंटे में तालाब से 800 लीटर कच्ची शराब और 6000 हजार किलो महुआ लहान निकला जिसे जप्त कर लिया गया है। लेकिन ये शराब किसकी है और कौन बना रहा था कुछ पता नहीं चला है। हालांकि ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। विभाग ने आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) 59 क के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है की शराब की कीमत आठ से नो लाख रुपए की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
