बिलासपुर। गुरूवार को राजधानी रायपुर में कलेक्टर कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकारी जमीन के बंदरबांट और अवैध तरीके से कारोबार करने वाले भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद आज सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। कदुदंड स्थित नजूल की भूमि पर किए गए अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद निगम के अतिक्रमण और भवन शाखा ने कार्रवाई की। कार्रवाई के तहत प्लाट पर बनाई गई सड़क और बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया, मटेरियल सामग्री भी को जब्त की गई।
कुदुदंड में भूपेन्द्र राव ताम्रस्कर, राजेश अग्रवाल और राजू गर्ग के द्वारा शासकीय नजूल भूमि ग्राम-जूना बिलासपुर, मोहल्ला, चांटापारा, नगर सेना के सामने स्थित नजूल भूमि शीट नं. 1 भूखण्ड क्र.02 (शामिल नं. 3) कुल क्षेत्रफल 92980 वर्गफीट (2.13 एकड़) भूमि पर अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था। नजूल भूमि ग्राम-जूना बिलासपुर, मोहल्ला, चांटापारा, स्थित नजूल भूमि शीट नं. 1 भूखण्ड क्र.02 (शामिल नं. 3) कुल क्षेत्रफल 92980 वर्गफीट (2.13 एकड़) भूमि को भूपेन्द्र राव ताम्रस्कर को शासकीय पट्टेदार के रूप आबंटित है। जिसकी लीज अवधि दिनांक 31.03.2015 को समाप्त हो गई है। भूमि को भूपेन्द्र तामस्कर, राजू गर्ग और राजेश अग्रवाल द्वारा भूमि के स्वरूप को परिवर्तित कर बिना सक्षम प्राधिकारी के स्वीकृति प्राप्त किये अवैध कॉलोनी/प्लाटिंग का निर्माण कर छोटे-छोटे भूखण्डों में विभाजित कर विक्रय किया गया है। जानकारी मिलने पर निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया था। लेकिन भू माफियाओं ने निगम के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। पूर्व में नजूल विभाग द्वारा इस जमीन के नामान्तरण के संदर्भ में निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई थी। अवैध प्लाटिंग होने पर नगर निगम द्वारा नामान्तरण नहीं करने के लिए पत्र लिखा गया था। साथ ही जिला पंजीयक को भी रजिस्ट्री नहीं करने के लिए पत्र लिखा गया था। उक्त कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी सुरेश शर्मा, जोन कमिश्नर श्रीमती सविता अनंत, अतिक्रमण प्रभारी/कर्मचारी, उपअभि. जुगल किशोर सिंह, कु. शशि वारे, रवि नवरंगे जोन क्र.03 के कर्मचारी एवं पुलिस बल के साथ उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
