सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही 5 लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर सभी को मार डाला। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कोंटा थाना क्षेत्र के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है की गांव के बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे थे। कुछ दिन पहले दो बच्चो की मौत भी हुई थी। गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों को शक था की मौसम कन्ना, मौसम बुच्चा और परिवार के लोग टोना जादू करते है। गांव के लोग इसी बात को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी। इसी पंचायत की बैठक में सवलम कन्ना, सवलम लच्छा, कारम सत्यम, कुंजाम मुकेश और पोड़ियाम एंका ने एक राय होकर उनके ऊपर लाठी – डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इसके बाद जवान गांव पहुंचे और सभी आरोपियों को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया।
00 मृतकों के नाम
मौसम कन्ना, उम्र 60 साल, मौसम बुच्चा, उम्र 34 साल, मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, मौसम अरजो, करका लच्छी, उम्र 43 साल
00 पकड़े गए 5 आरोपियों के नाम
सवलम कन्ना, सवलम लच्छा
कारम सत्यम, कुंजाम मुकेश, पोड़ियाम एंका
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 16, 2026महादेव सट्टा एप के तर्ज पर चल रहा था क्रिकेट का सट्टा, गोवा से सिंडिकेट के 6 सटोरिया गिरफ्तार, खरसिया से जुड़े है तार
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
