बिलासपुर। अवैध शराब बेचने के आरोप में पति गया जेल तो पत्नी अवैध शराब बेचने लगी। पुलिस ने 55 लीटर महुआ शराब के साथ महिला के गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की पुलिस अधीक्षक के लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। 15.09.24 को पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मानिकचौरी में रजनी नायक पति जोगी नायक होटल के आड़ में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करती है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला के कब्जे से भारी मात्रा में महुआ शराब जप्त कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। दो दिन पहले ही महिला के पति जोगी नायक को 102 लीटर महुआ, देशी शराब और 8200₹ बिक्री की रकम जब्त कर रिमांड में भेज गया है। इस कार्यवाही में एएसआई सहेत्तर कुर्रे, प्रआर हरवेंद खूंटे, आर उमेंद खूंटे एवम महिला आर नीता यादव का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
