बिलासपुर। पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। मामले में 4 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने वाली महिला को उसके आशिक़ सहित 05 लोगों गिरफ्तार किया है।
हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि 13.09.2024 को तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी को मोबाइल से सूचना मिली कि ग्राम ढेंका बाईपास रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद थाना प्रभारी समेंट सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया धारा 103(1) बीएनएस का अपराध घटित होना पाए जाने से मौके पर ही बिना नंबरी अपराध दर्ज किया गया। अज्ञात मृतक की पहचान के लिए सरहदी जिलो में मृतक की फोटो ले जाकर पहचान कराई गई। मृतक के ससुराल वालो ने मृतक की पहचान देवेंद्र बनर्जी पिता संतोष बनर्जी उम्र 37 साल पता दुलदुला थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार भाटापारा के रूप में की। संदेह के आधार पर आरोपी दीपक महिलेश्वर, कमल महिलेश्वर, अनिल रजक, विक्की लहरें सभी निवासी डिहुपारा सिमगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतक अपनी पत्नी नैना उर्फ अंजलि घृतलहरें को काफी परेशान करता था, उसके मारपीट करता था। जिससे तंग आकर पत्नी अंजलि ने अपने आशिक दीपक महिलेश्वर के साथ मिलकर पति की हत्या कराने योजना बनाई। इसके बाद चार लाख रुपए की सुपारी देकर अपने आशिक के माध्यम से विक्की लहरे, अनिल रजक तथा दीपक के भाई कमल महिलेश्वर के हाथों हत्या करा दी। आरोपियों ने देवेंद्र की हत्या करने के लिए सर्जिकल ब्लेड (scalpel) ब्लेड और चाकू का उपयोग किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
00 नाम आरोपी
1. दीपक महिलेश्वर उर्फ रवि पिता राजेश महिलेश्वर उम्र 25 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा
2. कमल महिलेश्वर पिता राजेश महिलेश्वर उम्र 21 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा
3. अनिल रजक पिता विनोद रजक उम्र 22 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा
4. विक्की लहरे उर्फ मक्खी पिता भरतलाल लहरे उम्र 22 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा
5. अंजली घृतलहरे पति देवेंद्र बनर्जी उम्र 30 साल पता दुलदुला थाना सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
