जयपुर। राजस्थान से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम एक तहसीलदार के घर के बाहर खड़ी थी और अंदर तहसीलदार बेईमानी की कमाई को आग के हवाले कर रहा था।

राजस्थान के सिरोही जिले में भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जब पिंडवाड़ा के तहसीलदार के कल्पेश जैन के घर पर छापेमारी के लिए पहुंची तो वह अंदर 20 लाख रुपये की रकम को चूल्हे में जलाने लगे। यही नहीं नोटों को आग के हवाले करने का यह नजारा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने देखा और इसका वीडियो भी बना लिया। घटना का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें तहसीलदार की पत्नी भी नोटों को जलाने में सहयोग करती दिख रही हैं। वहीं घर के बाहर से झांक रहा एक शख्स कहता है कि मैडम आप भी इस तरह से साथ दे रही हैं, यह अच्छी बात नहीं है। दरअसल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने पिंडवाडा के राजस्व निरीक्षक परबत सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी परबत सिंह द्वारा रिश्वत की राशि पिंडवाड़ा के तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन के लिए लेने की बात स्वीकार करने पर जब ब्यूरो की टीम तहसीलदार के निवास पर उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने अपने घर के दरवाजे बंद करके भीतर करीब 15-20 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा जला भी दी। उन्होंने बताया कि तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहसीलदार ने 500 रुपये के नोटों की गड्डियों को गैस-चूल्हे में जलाने की कोशिश की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
