

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने प्राचार्य और संकुल समन्वयक समेत 5 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर निरीक्षण में पहुंचे तो ये सभी स्कूल से नदारत थे। एक शिक्षक तो एडवांस में हाजरी लगाकर लापता थे।
कलेक्टर अवनी शरण शनिवार को अचानक मस्तूरी क्षेत्र के स्कूलों के निरीक्षण में निकल गए। इस दौरान ने खैरा और जयरामनगर के स्वामी आत्मानंद स्कूल का औचक निरीक्षण किया। जब वे स्कूलों के अंदर घुसे तो दंग रह गए। स्कूल में चारों तरफ गंदगी हो गंदगी फैली हुई थी। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बाहर घूम रहे थे। शिक्षकों का अता पता नहीं था। जयरामनगर स्कूल की स्थिति तो और खराब थी। एक तरफ स्कूल परिसर में गंदगी का अंबार था, तो महिला प्राचार्य सहित कई शिक्षक भी स्कूल से नदारद थे। स्कूल की स्थिति देख कलेक्टर भी खीझ गए। महिला प्राचार्य एम मोईत्रा स्कूल से गायब थी। जब उन्होंने शिक्षकों से प्राचार्य के बारे में पूछा तो शिक्षकों ने बताया कि वो स्कूल आयी थी। जब कलेक्टर अटेंडेंस रजिस्टर देखा तो उसमें उनका हस्ताक्षर ही नहीं था। मतलब साफ है कि स्कूल नहीं आई थी। शिक्षक डर के मरे भले बोल रहे थे कि वो आई थी। इसी तरह चार शिक्षक भी स्कूल से गायब थे। जब उनके बारे में कलेक्टर ने पूछा तो उनके बारे में भी सब रटा रटाया एक ही जवाब मिल रहा था कि सब शिक्षक आए थे। इस पर कलेक्टर अवनीश शरण ने झल्लाकर पूछता कि जब सभी आए थे तो अभी क्यों नहीं है ? उनके इस सवाल पर अब बगलें झांकने लगे। एक शिक्षक ने तो हद ही कर दी। यहां पदस्थ एक शिक्षक एमके तिवारी ने 11 नवंबर तक हाजरी रजिस्टर में हस्ताक्षर कर दिए है और वह भी स्कूल में नहीं थे। जबकि कई शिक्षकों के अटेंडेंस आज रजिस्टर में दर्ज ही नहीं थे। शिक्षकों की इस मनमानी पर बिफरे कलेक्टर अवनीश शरण ने मौके पर ही स्कूल प्राचार्य, संकुल समन्वयक सहित पांच शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिये।
00 निलंबन की अनुशंसा वाले शिक्षकों के नाम –
1. श्रीमती एम मोइत्रा, प्राचार्य
2. मनोज कुमार तिवारी, व्याख्याता (एल बी)
3. सुश्री उषा महानंद, व्याख्याता (एल बी)
4. प्रदीप कुमार राठौर, व्याख्याता (एल बी)
5. गणेश राम मिरी, संकुल समन्वयक।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
बिलासपुरNovember 23, 2026छत्तीसगढ़ी गीत से फेमिना मिस इंडिया ईस्ट और राज चंद्राकर की नई शुरुआत, का जादू डारे गोरी रे … ने मचाया धमाल
बिलासपुरNovember 22, 2026प्रेमिका की प्रताड़ना से प्रेमी ने किया आत्महत्या, जांच के बाद युवती गिरफ्तार
बिलासपुरNovember 22, 2026किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार 418 रुपए का नुकसान, न 21 क्विंटल धान खरीद रही है न ही पूरा पैसा दे रही है सरकार – केशरवानी
