बिलासपुर। अभिलाषा परिसर में एक छात्रा पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया है। छात्रा स्कूटी से कोचिंग जा रही थी इसी दौरान कुत्ते ने दौड़ाकर काटा और खींच दिया। स्कूटी से गिरने के बाद कुत्ते ने उसे 15 से अधिक स्थानों पर काटा जिससे वह लहूलुहान हो गई।
निगम के लाख दावों के बाद भी शहर में आवारा कुत्तों की कमी नहीं है। इन आवारा कुत्तों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। विशेषकर छोटे बच्चों, लड़कियों और महिलाओं की जन 24 घंटे खतरे में रहती है। कब कौन सा कुत्ता कहां और कैसे हमला कर दे कहा नहीं जा सकता। ताजा मामला अभिलाषा परिसर की है जहां एक विधि की छात्रा को कोचिंग जाते समय आवारा कुत्ते ने चलती स्कूटी पर हमला करके गिरा दिया। कुत्ते ने लगभग 50 मीटर तक छात्रा को दौड़ाया। इसके बाद उसके ऊपर हमला कर दिया। कुत्ते ने छात्रा को सिर, हाथ, पीठ समेत पूरे शरीर में 17 स्थानों को काट लिया है। कुत्ते के इस हमले से छात्रा लहूलुहान हो गई। छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े और उसे बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। इसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि पूरी कालोनी में आवारा कुत्तों का आतंक है। जबकि कालोनी के गार्डन में छोटे छोटे बच्चे खेलते रहते है। यदि जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन अनहोनी हो सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
