बिलासपुर। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में भारी गड़बड़ी सामने आई है। जिले के स्कूलों की जांच में 78 कार्यों में छत का प्लास्टर, पुट्टी बेहद खराब है तो कई स्कूलों में खिड़की नहीं लगी है। कलेक्टर ने ठेकेदारों से रिकवरी करने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत जिले में शासकीय स्कूल भवनों की जांच करायी गयी थी। निर्माण कार्यों के परीक्षण और मूल्यांकन में जाँच टीम ने 78 कार्यो में भारी गड़बड़ी पाई है। इन 78 कार्यो में छत का प्लास्टर गिरा हुआ है, पुट्टी, खिड़की नही लगी है, छत से सीपेज पानी का रिसाव हो रहा है ऐसी कई तरह की गड़बड़ियां जांच टिम को मिली है। कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम, आर.ई.एस. के कार्यपालन अभियंता और संबंधित सी.एम.ओ. को पत्र जारी करते हुए इस्टीमेट के अनुसार कार्य संपादित नहीं करने वाले निर्माण एजेंसी व ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसे ठेकेदारो को ब्लैकलिस्टेड करते हुए पालन प्रतिवेदन से अवगत् कराने के लिए भी कहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
