बेमेतरा। ACB की टिम ने SDM साजा को दिव्यांग युवक से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। SDM डायवर्सन के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगा था। पहली किस्त ले चुका था और दूसरी किस्त की राशि लेते हुए पकड़ा गया। इसी मामले में उनके सहयोगी नगर सैनिक को भी ACB गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवकर के दिव्यांग युवक तुकाराम पटेल ने ACB के पास SDM की शिकायत की थी। युवक ने शिकायत में कहा है कि नगर पंचायत परपोड़ी स्थित उनकी एक जमीन है जो उनके माता के नाम पर है। उस जमीन का डायवर्सन के लिए SDM के कार्यालय सजा, जिला बेमेतरा में आवेदन किया है। लेकिन एसडीएम साजा टेकराम माहेश्वरी ने इसके लिए 1 लाख रुपये रिश्वत की डिमांड की। लेकिन डायवर्सन के लिए युवक SDM को रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था। युवक की शिकायत पर एसीबी ने मामले की का जांच कराई तो शिकायत सही पाया गया। इसके बाद एसीबी ने SDM को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और फिर सौदेबाजी के बाद SDM को 20 हजार रिश्वत देने पर सहमत किया। 10 हजार रुपया एडवांस के रूप में दिया गया। रिश्वत की दूसरी किस्त 10 हजार रुपया लेकर आज युवक SDM कार्यालय पहुंचा और रिश्वत देते हुए SDM टेकराम माहेश्वरी और उसके सहयोगी नगर सैनिक गौकरण सिंह को रिश्वत को रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थानों की तलाशी भी ली गई है। प्रकरण में SDM और नगर सैनिक के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
