बिलासपुर। सोंठी के जंगल में लेजाकर पिकअप लूटने वाले दो फरार आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले के तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि राजन महरा डबरीपारा हरदीबाजार दीपका ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09.09.2024 को पांच लोगों ने हरदीबाजार से मारने पीटने की धमकी देकर ग्राम सोंठी थाना सीपत के जंगल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और पिकअप लेकर भाग गए। इसके अलावा उसका मोबाईल और 220 रूपये नगदी रकम को भी लूट लिए। अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सीपत में अप क्रमांक 439/2024 धारा- 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्जकर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी ऋषि कुमार पाटले, जानू कोशले, नागराज पाटले सभी निवासी बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। मामले में धारा 310(2) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने पर प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपी करीब डेढ माह से फरार थे। आरोपियों के रिस्तेदारों एवं संभावित स्थान पर लगातार दबिस दिया जा रहा था। आरोपी गण गिरफ्तारी के डर से फरार थे जिनमें से एक आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक के घर आकर छुपे होने की मुखबिर की सूचना मिली। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निलेश पांडेय तत्काल स्टाफ के साथ आरोपियो के घर में दबिस दी और घेराबंदी करके आरोपी सुमित कुमार मिरी पिता कृृष्ण कुमार मिरी उम्र 18 साल 06 माह एवं एक नाबालिग आरोपी को ग्राम चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा से गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर आज दिनांक 16.11.2024 को भेजा गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी –
1. सुमित कुमार मिरी पिता कृृष्ण कुमार मिरी उम्र 18 साल 06 माह ग्राम चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
2. एक विधि से संघर्षरत बालक ग्राम चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेष पाण्डेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, आरक्षक सुधीर कुजुर का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
