सीपत। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में अहिल्यादेवी होलकर के तीसरी शताब्दी समारोह के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर की सहायक प्राध्यापक डाक्टर अनामिका तिवारी रही, शासकीय स्कुल सोंठी की व्याख्याता संगीता सिंह की गरीमा मय उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती व अहिल्या देवी होलकर के छाया चित्र पर पुजन अर्चन कर, दीप प्रज्ज्वलित कर शताब्दी समारोह की शुरुआत की गई। मुख्य वक्ता डाक्टर अनामिका तिवारी ने अहिल्यादेवी होलकर के बारे में विस्तृत में जानकारी दी गई। उनकी कर्तव्य परायणता, मातृत्व भावना, नेतृत्व विशेषताओं का उल्लेख किया गया, उन्होंने बताया कि लोकमाता अहिल्या देवी होलकर भारत के मालवा साम्राज्य की मराठा होलकर की महारानी थी, वे भगवान शिव की परम भक्त थीं, हर दिन शिव मंदिर में पुजा करती थी। अहिल्याबाई होलकर ने अपने राज्य के आम आदमी की समास्याओं के समाधान के लिए रोजाना जन सुनवाई करती थी। अपने कार्यकाल में अपने राज्य में व आस पास के राज्यों में अनेकों परोपकारी कार्य की जिसमें प्रमुख मंदिरों, घाटों, तालाबों और विश्राम गृहों का निर्माण किया। 1780 में हिन्दू धर्म के पवित्र नगरी कासी -बनारस में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर की मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य करवाई थी। उपरोक्त कार्य करवाने से उनके राज्य की जनता उन्हें देवी के रूप में पुजने लगे थे। आत्म प्रतिष्ठा के झूठे मोह का त्याग करके सदा न्याय करने का प्रयत्न करती थी इस लिए भी पूज्यनीया थी। अहिल्याबाई होलकर व्याख्यान में बोलते हुए व्याख्याता संगीता सिंह ने बताया कि इंदौर शहर को व्यवस्थित बनाने के काम की शुरुआत अहिल्याबाई होलकर ने ही किया था। नयनतारा शर्मा काॅलेज के डायरेक्टर इंजिनियर प्रांजल धर शर्मा (दीवान) ने इस अवसर पर कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने सभी मंदिरों में विद्वान आचार्यों की नियुक्ति की वे शास्त्रों के मनन चिंतन करते थे व प्रवचन दिया करते थे।
व्याख्यान का लाभ सैकड़ों छात्र छात्राओं ने उठाया, प्राचीन भारतीय इतिहास की रोचक जानकारी मिलने से वे खुश थे व ऐसे और व्याख्यान की आवश्यकता जताई। व्याख्यान का संयोजन नयनतारा शर्मा काॅलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सहायक प्राध्यापक बलराम जोशी द्वारा किया गया। व्याख्यान में काॅलेज के प्राध्यापकगण अश्वनी सोनी, रूपाली मिश्रा, किरण तिवारी, प्रमिल कोरी, अनामिका चौहान, वैभवी गंधर्व, ओपी गुप्ता, संतोष सुर्यवंशी व उमेंदा सुर्यवंशी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
