रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक बदलाव करते हुए कई जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। अभी पार्टी ने 15 जिलों के अध्यक्ष की सूची जारी की है। जिसमें रायपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़ जैसे जिले शामिल है। रायपुर शहर का जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर को बनाया गया है। यह नियुक्ति संगठन चुनाव के जिला प्रभारी शिव रतन शर्मा ने सर्वसम्मति से की है। रमेश ठाकुर पहले रायपुर जिले के महामंत्री थे। इसी तरह रायपुर शहर के चार प्रमुख विधायकों को बीजेपी प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है। जिसमें राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा शामिल है। रायपुर जिला ग्रामीण में श्याम नारंग को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। उन्हें दुबारा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों की माने तो बच्चे हुए जिलों के अध्यक्ष की सूची सोमवार को जारी हो सकती है।
00 अन्य जिलों में नियुक्तियां
जशपुर जिला: जिला महामंत्री भरत सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बालोद जिला: चेमन देशमुख को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
भिलाई: पुरुषोत्तम देवांगन को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कांकेर: महेश जैन को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सूरजपुर: मुरली मनोहर सोनी को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
पेंड्रा: लाल जी यादव, पूर्व महामंत्री, को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मुंगेली: दीनानाथ केशरवानी नए जिलाध्यक्ष बने।
कोरबा: मनोज शर्मा, जो पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे, अब कोरबा जिला अध्यक्ष बने।
दुर्ग: सुरेंद्र कौशिक को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
बीजापुर: घासीराम नाग को जिलाध्यक्ष चुना गया।
रायगढ़: अरुणधर दिवान नए जिलाध्यक्ष बने है।
बलरामपुर: ओमप्रकाश जायसवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
चौकी मोहला मानपुर: नम्रता सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
