बिलासपुर। नशे में चूर युवक की मोटर सायकल चोरी करके दो युवक फरार हो गए और तीसरे युवक को बेच दिया। अब पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके जेल भी दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कीर्ति नगर तिफरा निवासी राजूदास मानिकपुरी पिता स्व. श्रवणदास मानिकपुरी ने सिरगिट्टी थाना बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21.11 2024 के शाम 06.00 अपने मोटर सायकल यामहा R15 क्रमांक CG 10 BV 7975 से अपने गांव कड़ार के तालाब के पास गया था। नशा ज्यादा होने के कारण अपने घर ना जाकर मोटर सायकल को वही खड़ा करके सो गया था। कुछ देर बाद उठा तो देखा उसका मोटर सायकल वहां नही था। आसपास अपने मोटर सायकल यामहा का पता तलाश किया नहीं मिला। मोटर सायकल यामहा R15 क्रमांक CG 10 BV 7975 कीमती करीबन 02 लाख रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट पर थाना चकरभांठा में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि मोटर सायकल सिलतरा में काम करने वाला एक व्यक्ति चला रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देशन एवं मार्गदर्शन लेकर दबिश दिया गया और एक व्यक्ति के कब्जे से मोटर सायकल जप्त किया गया। थाने लाकर उससे और उनके साथियों से पुछताछ किया गया तो आरोपी आशिष उर्फ गोल्डी तथा प्रकाश यादव दोनो निवासी ग्राम टेकारी मस्तूरी ने 21.11.2024 की शाम घटना स्थल से मोटर सायकल चोरी करना तथा खेमचंद उर्फ राहुल दिनकर निवासी कुरेली बिल्हा के पास बिक्री करना बताया। आरोपी खेमचंद्र उर्फ राहुल दिनकर के कब्जे से मोेटर यामहा R15 क्रमांक CG 10 BV 7975 कीमती करीबन 02 लाख रूपये को जप्त कर तीनों आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
नाम आरोपी:-
1. आशीष उर्फ गोल्डी टण्डन पिता स्व. गोकुल प्रसाद टण्डन उम्र 27 वर्ष ग्राम टेकारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. प्रकाश यादव उर्फ पकलू पिता बरन यादवं उम्र 24 वर्ष साकिन टिकारी मस्तूरी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. खेमचंद उर्फ राहुल दिनकर पिता लक्ष्मीनारायण दिनकर उम्र 22 वर्ष साकिन कुरेली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे सउनि राधेलाल ध्रुर्वे, जीवन जायसवाल, आरक्षक सतपुरन जांगडे, रामकुमार बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
