बिलासपु। कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से कबाड़ का काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ढाई क्विंटल अवैध कबाड़ जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि दीपक कुमार साहू ने पुराना बस स्टैण्ड के पास अवैध कबाड रखा हुआ है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दीपक साहू से कबाड़ के संबंध में बील प्रस्तुत करने कहा साथ हो गुमास्ता लायसेंस पेश करने के लिए नोटिस दिया था। लेकिन दीपक साहू ने कबाड़ के संबंध में न तो बील पेश कर पाया और न ही गुमास्ता लायसेंस प्रस्तुत कर पाया। इसके बाद पुलिस ने अवैध रूप से लोहे का राड-60 किलो, एंगल – 50 किलो लोहे स्क्रेब – 70 किलो. कुलर जाली- 70 किलो कुल वजनी 250 किलो कबाड जप्त कर लिया है। इसकी कीमत 5000 रू. है। इसके अलावा कबाड़ी के खिलाफ धारा 35 (3) बीएनएसएस / 303 (2) बीएनएस के तहत विधिवत जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत दिनांक 05.01.24 को गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेस के समक्ष पेशकर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी 01 – दीपक कुमार साहू पिता रमेश साहू उम्र 28 वर्ष निवासी शिव चौक कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.
कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय, उनि चंदन सिंह मरकाम, आर सैय्यद नूरूल एवं गोकूल जांगडे एवं धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
