

बिलासपुर। आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला पंचायत बिलासपुर के निर्वाचन क्षेत्रों और जनपद पंचायत बिल्हा, तखतपुर, कोटा और मस्तूरी के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की कार्यवाही विहित प्राधिकारी एवं अतिरिक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी, जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे।
जिला पंचायत बिलासपुर में सदस्यों के लिए 17 क्षेत्र है। जिसमें अनुसूचित जाति प्रवर्ग के लिए 4 सीट, अनुसूचित जनजाति के लिए 3 सीट व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 सीट एवं 9 सीट अनारक्षित है। सीटों के आरक्षण हेतु वर्ष 2019-20 में विभिन्न प्रवर्गाे हेतु आरक्षित सीटों के आरक्षित स्थानों में चक्रानुक्रम में आरक्षित किये जाने के लिए शासन के निदेशानुसार वर्ष 2019-20 में अनुसूचित जाति प्रवर्ग हेतु क्षेत्र क्रमांक 2, 4, 11, 12 एवं 13 आरक्षित थे। जिसमें अनुसूचित जाति महिला हेतु 2, 4, एवं 12 आरक्षित थे। अनुसूचित जनजाति हेतु क्षेत्र क्रमांक 15 व 16 आरक्षित थे, जिसमें क्षेत्र क्रमांक 15 अनुसुचित जनजाति महिला हेतु आरक्षित थे। अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु क्षेत्र क्रमांक 5, 9, 14 एवं 10 आरक्षित थे, जिसमें क्षेत्र क्रमांक 10 एवं 14 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था।
वर्ष 2024-25 में चक्रानुक्रम में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद क्षेत्र क्रमांक 2 एवं 12 अनुसूचित जाति मुक्त एवं 11 और 13 अनुसूचित जाति महिला हेतु आरक्षित किये गये हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए क्षेत्र क्रमांक 15 अनुसूचित जनजाति मुक्त एवं क्षेत्र क्रमांक 16 व 17 महिला अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित हुआ है। अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु लाट द्वारा क्षेत्र क्रमांक 1 को आरक्षित किया गया है। महिला प्रवर्ग हेतु 50 प्रतिशत आरक्षण किये जाने के प्रावधान होने के कारण स्वमेव अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु क्षेत्र क्रमांक 1 आरक्षित हो गया है। शेष क्षेत्र क्रमांक 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10 एवं 14 अनारक्षित हुए है। जिसमें अनारक्षित महिला हेतु लॉटरी से 5 सीटे निकालने की कार्यवाही की गई। जिसका क्षेत्र क्रमांक 3, 4, 6, 9 तथा 14 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। क्षेत्र क्रमांक 5, 7, 8 एवं 10 अनारक्षित मुक्त हो गये। इस प्रकार जिला पंचायत बिलासपुर के 17 सीटों के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न की गई।
इसी प्रकार जनपद पंचायत अध्यक्षो के पद वर्ष 2019-20 में अनुसूचित जाति महिला के लिए जनपद पंचायत बिल्हा, अनुसूचित जनजाति के लिए जनपद पंचात कोटा, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए जनपद पंचायत मस्तूरी एवं अनारक्षित महिला के लिए जनपद पंचायत तखतपुर आरक्षित था। वर्ष 2024-25 के निर्वाचन के लिए चक्रानुक्रम प्रक्रिया के माध्यम से लाट निकाली गई। जिसमें जनपद पंचायत बिल्हा अनारिक्षत मुक्त, जनपद पंचायत मस्तूरी अनुसूचित जनजाति महिला, जनपद पंचायत कोटा अनारक्षित महिला एवं जनपद पंचायत तखतपुर अनुसूचित जाति महिला हेतु आरक्षित की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 20, 2026एक महीने में किसानों का पूरा धान कैसे खरीदेगी सरकार ? किसानों को प्रति एकड़ 5,418 रुपये से ज्यादा का हो रहा है नुकसान
बिलासपुरNovember 20, 2026हत्या : शिवतराई के जंगल में मिला युवक का शव, सबूत मिटाने शव और बाइक में लगा दी आग, चार कदम दूर है एक निजी रिसॉर्ट
कोरबाNovember 19, 20269वीं की छात्राएं पी रही है शराब और सिगरेट, छात्र पी रहे है गांजा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, वायरल हो रहा है वीडियो
UncategorizedNovember 18, 2026युवती कर रही थी युवक को ब्लैकमेल, 2 लाख ले चुकी थी, फिर भी वीडियो वायरल करने की देती थी धमकी
